एक्सप्लोरर

Maharashtra: शुगर मिल का बायलर फटा, घटनास्थल पर एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, इथेनॉल यूनिट में हुआ विस्फोट

Maharashtra Sugar Mill Blast: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शेव गांव में गंगामाई शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट में बायलर में ब्लास्ट होने से 6 मजदूर घायल हो गए.

Maharashtra Sugar Mill Blast: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शेव गांव में फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है. गंगामाई शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट में शनिवार (25 फरवरी) रात अचानक बॉयलर फट गया. इससे वहां भयंकर आग लग गई. इस दौरान 6 मजदूर घायल हो गए. इनमें से 2 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, बाकि लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हादसे की सूचना के बाद फायर बिग्रेड और एंबुलेंस वहां पहुंची. फैक्ट्री में बचाव और राहत कार्य जारी है. आग बुझाने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं. 

हादसे में 6 मजदूर घायल

गंगामाई शुगर मिल में आग करीबन शाम 7:00 बजे के आसपास लगी है. दरअसल इस शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट के बॉयलर में अचानक ब्लास्ट हो गया और इसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग की गिरफ्त में आ गई. इथेनॉल यूनिट में सबसे पहले विस्फोट हुआ और फिर वहां से आग भड़क उठी. डिस्टलरी प्लांट में गन्ने के जूस, चीनी के घोल, जौ, मक्का से एथेनॉल बनाया जाता है. 

दरअसल ये हादसा इतना बड़ा इसलिए हो गया क्योंकि बॉयलर के फटने से वहां रखी केमिकल से भरी टंकियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 3 किलोमीटर दूर से आसानी से नजर आने लगीं.

ब्लास्ट होने के दौरान फैक्ट्री में लगभग 150 मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे. हादसे होते ही सभी मजदूर वहां से बाहर निकल आए, लेकिन इस दौरान 6 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए. इन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. इस हादसे की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर 10 से 12 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंची है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल और पुलिस कर्मियों ने अब तक फैक्ट्री से 32 लोगों को बचाया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: शुगर मिल का बायलर फटा, घटनास्थल पर एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, इथेनॉल यूनिट में हुआ विस्फोट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget