एक्सप्लोरर

मुंबई में टूटे कोरोना के सभी रिकॉर्ड, पूरे महाराष्ट्र में संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा नए केस

मुंबई में आज 3 हजार से अधिक नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जो कि पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शाम के करीब साढ़े सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 25,681 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इतने ही समय में 70 लोगों की मौत हुई है. राज्य में गुरुवार को 25,833 नए केस आए थे. जो एक दिन में आने वाला अब तक का सबसे अधिक केस है.

आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना से सर्वाधिक ग्रसित शहरों में है. शहर में आज एक दिन में 3062 नए मामले सामने आए हैं जो कि पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा है. नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 हो गई है.

महाराष्ट्र में अब तक कुल 24,22,021 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 21,89,965 लोग ठीक हुए हैं और 53,208 लोगों की मौत हुई है. 1,77,560 लोगों का इस समय इलाज चल रहा है.

लॉकडाउन को लेकर सीएम का बयान

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प है लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद से नियमों का पालन करेंगे.

साथ ही उन्होंने कहा कि जब पिछले साल महामारी शुरू हुई थी, तो वायरस से लड़ने के लिए कुछ भी नहीं था, लेकिन अब कम से कम हमारे पास एक ढाल के रूप में टीके तो हैं. अब प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी है कि सभी को टीका लगाया जाए. टीका लेने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि टीकों की कमी नहीं होगी.

महाराष्ट्र में बढ़ी पाबंदियां

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने थियेटर और सभागारों में आने वाले लोगों की संख्या सिमित रखने का निर्देश दिया है. सरकार ने कहा है कि 31 मार्च तक ये 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन करें.

अधिसूचना के अनुसार सभागारों का इस्तेमाल धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक बैठकों के लिए नहीं किया जा सकता है.

ABP News C Voter Punjab Survey: आज हुए चुनाव तो कांग्रेस, अकाली, AAP और BJP में कौन मारेगा बाजी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget