एक्सप्लोरर

शिवसेना-NCP की प्रेस कॉन्फ्रेंस: शरद पवार ने कहा- MLA मेरे साथ, बहुमत साबित नहीं कर पाएगी नई सरकार

महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों के 29 दिन बाद आज आखिरकार सरकार बन ही गई. उसके बाद भी अभी सियासी घमासान जारी है. एनसीपी-शिवसेना की प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कई दिनों से सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच बातचीत का दौर चल रहा था कि अचानक सारा खेल ही पलट गया. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

एनसीपी-शिवसेना की प्रेस कांफ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि अजित पवार कुछ विधायकों के साथ राजभवन गए थे. मुझे अजित के शपथ लेने की खबर सुबह मिली थी. बीजेपी को समर्थन करने का फैसला अजित पवार ने खुद लिया था. एनसीपी अजित के फैसले के साथ नहीं है. हमें जो एक्शन लेना होगा वो हम लेंगे. बीजेपी को हमारा समर्थन नहीं है.

शरद पवार ने कहा है कि जो विधायक सुबह अजित पवार के साथ राजभवन गए थे, वह अब मेरे साथ हैं. राजभवन जाने वाले विधायक राजेंद्र सिंघल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं. अजित पवार ने 54 विधायकों का समर्थन पत्र दिखाकर झूठी शपथ ली है.

अजित पवार पर कार्रवाई के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि इसपर फैसला पार्टी की बैठक में लिया जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि चोरी छिपे सरकार बनाई गई है. देश में लोकतंत्र के नाम पर खेल हो रहा है और सारा देश ये खेल देख रहा है. हमने जनादेश का सम्मान किया है. नई सरकार सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. बीजेपी लोगों को तोड़ती है और हम लोगों को जोड़ते हैं. उद्धव ने कहा कि हमारी राजनीति टीवी चैनलों पर नहीं होती, शिवसेना जो करती है खुलेआम करती है.

पहले तीनों पार्टियां एक साझा प्रेस कांफ्रेंस करने वाली थीं. फिर कांग्रेस ने ऐन वक्त पर ऑडिटोरियम से वॉकआउट कर दिया. कांग्रेस अब अलग से प्रेस कांफ्रेंस करेगी.

बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि ये पूरा खेल शरद पवार ने ही रचा है. शरद सब जानते थे, चाचा-भतीजा दोनों मिले हुए हैं. बिना शरद की सहमति के ये संभव नहीं था.

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को जनादेश के साथ विश्वासघात और लोकतंत्र की सुपारी देना करार दिया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'मुझे मत देखो यूं उजाले में लाकर, सियासत हूं मैं, कपड़े नहीं पहनती. इसे कहते हैं: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी. '

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को तीन दिनों के भीतर बातचीत पूरी कर लेनी चाहिए थी.

सिंघवी ने ट्वीट किया, ' महाराष्ट्र के बारे में पढ़कर हैरान हूं. पहले लगा कि यह फर्जी खबर है. निजी तौर पर बोल रहा हूं कि तीनों पार्टियों की बातचीत तीन दिन से ज्यादा नहीं चलनी चाहिए थी. यह बहुत लंबी चली. मौका दिया गया तो फायदा उठाने वालों ने इसे तुरंत लपक लिया.'

उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा, " पवार जी तुस्सी ग्रेट है. अगर यही सही है तो आश्चर्यजनक है. अभी यकीन नहीं है."

महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

बता दें कि 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद करीब महीने भर बाद राज्य को मुख्यमंत्री मिला है. इससे पहले सरकार बनाने को लेकर सभी पार्टियों में बातचीच चल रही थी. ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद बीजेपी-शिवसेना के रास्ते अलग हो गए थे.

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा- ‘परिवार-पार्टी दोनों टूटे, अब किसपर विश्वास करें’

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, ये है जनादेश की विजय

EXCLUSIVE: महाराष्ट्र में कैसे हुआ फडणवीस सरकार का शपथग्रहण, रात से सुबह तक कैसे पलटी बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget