एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: रायगढ़ हादसे में अब तक 10 की मौत, 20 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित निकाला गया चार साल का बच्चा

महाराष्ट्र के रायगढ़ में कल पांच मंजिला इमारत ढह गई थी. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ में कल (सोमवार) एक पांच मंजिला इमारत ढह गई थी. कल से ही इस इमारत के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है. हालांकि, इस हादसे में उसकी मां की मौत हो गई. ताजा जानकारी के अनुसार, NDRF की टीम ने मलबे में पिछले 20 घंटे से फंसे चार साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है. वहीं कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मलबे से 9 और शव बरामद होने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है. मृतकों में पांच पुरुष और पांच महिलाएं हैं.

कुल 10 लोग हैं लापता

एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और करीब 10 लोग अभी भी लापता हैं. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सूत्रों ने बताया कि ठाणे के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश के बाद मंगलवार तड़के बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए महाड पहुंचे.

राज्य सरकार ने किया मुआवज़े का एलान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने रायगढ़ हादसे को लेकर मुआवज़े का एलान किया. उन्होंने कहा, 'हमने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी.'

कल शाम करीब सात बजे गिरी थी इमारत

गौरतलब है कि कल करीब शाम सात बजे यह इमारत गिरी थी. बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 18 लोग बुरी तरह घायल हैं. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यह इमारत लगभग दस साल पुरानी थी और मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. हालांकि, मलबे में अभी कुल कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है.

अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में कुल 45 फ्लैट थे. मलबे से कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और राहत और बचाव का काम अभी जारी है. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है. यह इमारत मुंबई से करीब 170 किमी दूर है.

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

इस हादसे पर पीएम मोदी ने संवेदना जताई है. उन्होंने कहा, 'रायगढ़ में हुए हादसे से काफी दुखी हूं. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदना है. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं. हर तरीके से लोगों की मदद की जा रही है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget