एक्सप्लोरर

Maha Politics: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, बेटे आदित्‍य के विधानसभा क्षेत्र से 100 पार्टी वर्कर्स शिंदे कैंप में शामिल

Shiv Sena Politics: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और एकनाथ शिंदे दोनों ही अपने-अपने गुट को असली शिवसेना (Shiv Sena) बताने में लगे हुए हैं. दोनों ही गुट दशहरा रैली आयोजित करने का दावा कर रहे हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) गुट के बीच अभी तक खींचतान जारी है. उद्धव ठाकरे कैंप की शिवसेना को एक और झटका लगा है. मुंबई वर्ली से रविवार (2 अक्टूबर) को 100 शिवसैनिक एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. शिवसेना के नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) वर्ली से ही विधायक हैं. 

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों ही अपने-अपने गुट को असली शिवसेना (Shiv Sena) बताने में लगे हुए हैं. दोनों ही गुट दशहरा रैली आयोजित करने का दावा कर रहे हैं.

उद्धव ठाकरे गुट का आरोप

सामना में साप्ताहिक कॉलम 'रोक ठोक' में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कहा कि एकनाथ शिंदे का यह दावा कि उनकी असली शिवसेना है, बीजेपी की चाल थी, न कि उनके अपने दिमाग की उपज. उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना का आरोप है कि एकनाथ शिंदे ईडी के डर से बीजेपी में गए थे.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिंदे गुट के नेताओं ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और मनसे से करीब 1,000 कार्यकर्ता शिंदे गुट में शामिल हुए. कई लोग कोली समुदाय से हैं और वर्ली कोलीवाड़ा से हैं जो सेना का गढ़ है. हालांकि अभी तक वर्ली से शिवसेना का कोई वरिष्ठ नेता शिंदे खेमे में शामिल नहीं हुआ है.

शिंदे की बगावत के बाद गिरी थी MVA सरकार

बता दें कि इसी साल जून के महीने में महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में बड़ा बदलाव हुआ था. राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी. शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे ने अपने 39 समर्थक विधायकों के साथ बगावत की थी. इन विधायकों का आरोप था कि एनसीपी और कांग्रेस के साथ शिवसेना गठबंधन सही नहीं है.

शिंदे की बगावत से कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. एकनाथ शिंदे ने अपने बागियों के साथ मिलकर बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी. नई सरकार में एकनाथ सीएम तो वहीं, देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठे.

ये भी पढ़ें:

बसपा के वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, ब्रजलाल बने यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष, जानें क्‍यों पार्टी ने बाहरियों पर लगाया दांव

Battery Blast: महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक हादसा, ई-स्कूटर की बैट्री फटने से घायल हुए बच्चे की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget