एक्सप्लोरर

Explainer: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए CM, जानिए बीजेपी के वो चौंकाने वाले फैसले, जिनके बारे में किसी को नहीं थी कोई खबर

BJP Shocking Decisions: देवेंद्र फडणवीस की जगह अब एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. साल 2017 में यूपी में योगी आदित्यनाथ को भी सीएम बनाकर बीजेपी ने चौंका दिया था.

BJP Shocking Decisions: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद सभी को लग रहा था कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन ऐसे हुआ नहीं. बीजेपी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला लिया और शिवसेना से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ कर दिया. इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने सबको चौंका दिया था. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भी कुछ ऐसा ही था.

बीजेपी ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था. वहीं गुजरात में भी सीएम पद के लिए भूपेंद्र पटेल का नाम सामने आना बेहद ही अचंभित करने वाला फैसला था.

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के सीएम

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक अब खत्म होने की कगार पर है. बीजेपी ने बड़ा ही चौंकाने वाला फैसला लिया है. देवेंद्र फडणवीस की जगह अब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने घोषणा करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे. देवेंद्र फडणवीस खुद अभी सरकार से बाहर रहेंगे. फडणवीस का कहना था कि जनता ने महाविकास अघाड़ी को बहुमत नहीं दिया था. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बीजेपी ही चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को भी दरकिनार कर दिया था.

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर भी चौंकाया

बीजेपी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और भगवा पार्टी की नेता रहीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है. एनडीए की तरफ से मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना भी बेहद ही चौंकाने वाला फैसला रहा. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से हैं. उनके चुनाव जीतने की संभावना अधिक है. अगर वो चुनाव जीत जाती है तो ऐसा पहली बार होगा जब देश के सर्वोच्च पद पर कोई आदिवासी समाज से पहुंचेगा. द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है.

जब भूपेंद्र पटेल को बनाया था गुजरात का सीएम

साल 2021 में अचानक भूपेंद्र पटेल का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम सामने आया था. विजय रूपाणी के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी ने गुजरात में सभी सियासी दावेदारों को चौंकाते हुए भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया था. वो पूर्व सीएम आनंदीबने पटेल के बेहद करीबी माने जाते थे. आनंदीबेन पटेल ने जब सीएम पद से इस्तीफा दिया था तो उनके ही विधानसभा सीट से वो चुनाव लड़े थे. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई नामों की चर्चा थी. नितिन पटेल को सीएम न बनने का मलाल भी था. बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं.

योगी को CM बनाना भी अचंभित करने वाला फैसला था

उत्तर प्रदेश में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई थी. सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन बीजेपी ने अचानक योगी आदित्यनाथ का चेहरा पेश किया और सीएम बनाकर सबको चौंका दिया था. किसी को भनक तक नहीं थी कि योगी भी सीएम बन सकते हैं, लेकिन वो बीजेपी के लिए एक आश्चर्यजनक पसंद बने. उस वक्त मनोज सिन्हा का नाम सीएम पद को लेकर काफी सुर्खियों में था. बीजेपी की उम्मीदों पर वो खरे उतरे और एक बार फिर से बीजेपी ने साल 2022 के चुनाव में जीत के बाद उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी.

हरियाणा में जब खट्टर बने थे मुख्यमंत्री

हरियाणा (Haryana) में साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली थी, लेकिन यहां भी सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार था. बीजेपी ने अचानक मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) का चेहरा पेश कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया. प्रदेश को खट्टर के रूप में करीब 18 साल बाद कोई गैर जाट मुख्यमंत्री मिला था. वो पहली बार करनाल से विधायक बने थे और फिर सीधे हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. साल 2019 में बीजेपी ने उन्हें एक बार मौका दिया और सीएम पद की दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी. विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी और दुष्‍यंत चौटाला की जेजेपी ने मिलकर सरकार गठन का फैसला लिया था.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Swearing-in Ceremony: आज शाम 7 बजे देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे लेंगे शपथ

Maharashtra Politics: CM पद के लिए नाम की घोषणा के बाद एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, फडणवीस की तारीफ और उद्धव पर निशाना

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget