एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे गुट में बढ़ती जा रही विधायकों की संख्या, अब राज्यपाल को भेजेंगे हस्ताक्षर वाली चिट्ठी

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल लगातार जारी है. वहीं बागी श‍िवसेना नेता एकनाथ शिंदे के पास विधायकों का समर्थन बढ़ता ही जा रहा है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्‍ट्र की एमवीए (MVA) सरकार में घमासान मचा हुआ है. बागी श‍िवसेना (Shiv Sena) नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के पास विधायकों का समर्थन बढ़ता ही जा रहा है. शिंदे गुवाहाटी (Guwahati) के रेडिसन ब्लू होटल में अपने समर्थक शिवसेना विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं. इसके अलावा मुंबई में भी उनके समर्थन में कुछ विधायक हैं. वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि चार विधायक और शिंदे के गुट से जुड़ गए हैं.

इन चार विधायकों में एक निर्दलीय विधायक भी है. इनमें से एक तो रविन्द्र फाटक हैं जिन्हें शिवसेना ने एकनाथ शिंदे से बात करने के लिए भेजा था. बातचीत करने गए रविन्द्र फाटक भी अब शिंदे गुट से जुड़ गए हैं. वहीं अन्य तीन विधायकों के नाम दादा भूसे, संजय राठोड़ और गीता जैन हैं. गीता जैन मीरा भायंदर से निर्दलीय विधायक हैं. ये सभी लोग आज गुवाहाटी पहुंच सकते हैं. 

राज्यपाल को भेजेंगे हस्ताक्षर वाली चिट्ठी

बता दें कि, एकनाथ शिंदे की तरफ से कल तक विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल को भेजा जा सकता है. शिंदे का दावा उनके पास 42 शिवसेना विधायकों की संख्या है. आज और भी विधायक आने वाले हैं. इस वजह से उनके हस्ताक्षर के लिए आज पत्र भेजने का काम नहीं हो पाया. जो विधायक आज या कल तक आएंगे उनके हस्ताक्षर के बाद पत्र राज्यपाल को भेजा जाएगा. 

शिंदे के पास 42 विधायक, उद्धव की बैठक में पहुंचे 13

इससे पहले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने एक वीडियो भी जारी किया था. शिंदे ने 49 विधायकों का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें 42 शिवसेना (Shiv Sena) के और 7 निर्दलीय विधायक मौजूद थे. वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भी आज विधायकों के साथ बैठक की. हालांकि इस बैठक में मात्र 13 विधायक ही पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Political Crisis: MVA को लेकर संजय राउत के बयान के बाद एकनाथ शिंदे गुट की शर्त, 'उद्धव ठाकरे इस्तीफा दें और...'

Maharashtra: शिवसेना में बगावत पहली बार नहीं, बाला साहब ठाकरे के समय भी तीन बार हो चुकी हैं टूट की कोशिशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget