एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: आदित्य ठाकरे का बागियों पर निशाना, 'जो खुद की कीमत लगाकर वहां गए, उनकी क्या कीमत लगनी चाहिए?'

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सत्ता आती जाती रहती है, जनता उस काम का समर्थन कर रही है जो सीएम ने पिछले ढाई साल में किया है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए. ये बैठक मुंबई में शिवसेना भवन में हुई. इस दौरान आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि जो अपनी कीमत लगाकर वहां गए हैं उनकी कितनी कीमत लगानी चाहिए. सत्ता तो आती जाती रहती है, लेकिन जनता उस काम का समर्थन करती है जो सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र में किया है. सीएम ऐसे व्यक्ति हैं जो महाराष्ट्र में (Maharashtra) अखंडता और शांति बनाए रखते हैं. अब ऐसे में उनको कोई धोखा देता है तो बुरा लगता है. 

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि दो दिन पहले जब हम सरकारी आवास वर्षा से निकले तो वहां मौजूद स्टाफ के हर सदस्य की आंखों में आंसू थे. सड़कों पर खड़े शिवसैनिकों की आंखों में आंसू थे. उस समय मेरी मां ने कहा कि अगर हमें धोखा एनसीपी और कांग्रेस ने दिया होता तो इतना बुरा नहीं लगता, लेकिन धोखा अपनों ने दिया है, जिनको हमने पाला था उन्होंने धोखा दिया है. 

कोविड काल का फायदा उठाकर धोखा दिया

शिवसेना नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड काल में लोगों से नहीं मिल पाए, स्वाभाविक था, इन लोगों ने उसका फायदा उठाया. इतना सब होने के बाद भी उद्धव साहब ने भगवत गीता में जैसे कृष्ण ने कहा था तो उसी तरह कहा कि किसी को न रोकें, जो जाना चाहता है उसे जाने दो. जो जा रहे हैं उन्हें कुछ दिनों के लिए थोड़ा बहुत मिल जाएगा. सब मानो प्राइस टैग लगाकर चले गए. सीएम ने कहा है जो साथ खड़े थे वो हमारे हैं, जो सामने खड़े थे वो उनके हैं. 

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है. बगावती नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने दावा किया है कि इस वक्त उनके पास गुवाहाटी में 40 शिवसेना और 12 निर्दलीय विधायक मौजूद हैं. कुल मिलाकर फिलहाल उनके पास 52 विधायक हैं. जिनकी संख्या और बढ़ सकती है. वहीं बागियों पर कार्रवाई करते हुए शिवसेना (Shiv Sena) ने शिंदे समेत 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की याचिका लगाई है. 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Political Crisis: हमारे पास विधायकों का आंकड़ा कागजी नहीं, वास्तविक है- बोले एकनाथ शिंदे

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना में बगावत के बीच सीएम उद्धव ठाकरे का बयान, 'एकनाथ शिंदे को मैंने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget