एक्सप्लोरर

PM मोदी, अमित शाह, 1000 लाडकी बहन..., देवेंद्र फडणवीस के शपथ समारोह की गेस्ट लिस्ट आई सामने, जानें कौन-कौन होंगे शामिल

Maharashtra Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. आजाद मैदान में शाम पांच बजे से महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.

Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. वह बृहस्पतिवार (5 दिसंबर) को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार समेत दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी. 

शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. वहीं, मेहमानों की सूची भी तैयार हो गई है. उनके  शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी के अलावा 'लाडकी बहन' योजना की 1,000 लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है.

42,000 लोग होंगे शामिल

भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब 42,000 लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, नौ से दस केंद्रीय मंत्री और 19 मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि 40,000 भाजपा समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा विभिन्न धर्मों के नेताओं समेत 2,000 अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है. 

समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री
  • केंद्रीय मंत्री
  • साधु-संत
  • ‘लाडली बहना’ योजना की 1,000 लाभार्थी महिलाएं
  • किसान लाभार्थी
  • उद्योग, मनोरंजन, शिक्षा और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां
  • महायुती के सभी घटक दलों- भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता

4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात

एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कम से कम 3,500 पुलिसकर्मियों और 520 अधिकारियों को तैनात किया गया है. 

महायुति ने हासिल किया था बहुमत

महाराष्ट्र में  20 नवंबर को हुए चुनावों में भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 132 पर जीत हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. शिवसेना और राकांपा और भाजपा के महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों के साथ बहुमत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget