एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'महाराष्ट्र में अगला CM एनसीपी का होगा', पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल बोले

Jayant Patil Remarks: महाराष्ट्र की राजनीति में राज्य की शिंदे-बीजेपी सरकार के गिरने की अटकलें जोर पकड़ रही है. इस बीच एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का सीएम पद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

Jayant Patil CM Remark: महाराष्ट्र सरकार के गिरने की अटकलों के बीच एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है. पाटिल ने कहा, ''महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही होगा, यह सभी लोगों ने मान लिया है.'' इसी के साथ उन्होंने कहा है कि राज्य में भविष्य में एनसीपी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आएगी. जयंत पाटिल ने राज्य के सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रविवार (30 अप्रैल) को यह बयान दिया. 

क्यों लगाई जा रही हैं महाराष्ट्र सरकार के गिरने की अटकलें

दरअसल, शिवसेना के 16 विधायकों की योग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का फैसला आना बाकी है जो पिछली साल बगावत कर शिंदे गुट में आ गए थे. इन विधायकों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम भी शामिल है. शीर्ष अदालत के लंबित फैसले की पृष्ठभूमि में ही महाराष्ट्र सरकार के गिरने और शिंदे से सीएम पद जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

इसके अलावा संजय राउत जैसे कई नेता भविष्यवाणी कर चुके हैं शिंदे और बीजेपी वाली सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. इन अटकलों के बीच अजित पवार की ओर से भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई गई, इसलिए ऐसे में जयंत पाटिल के बयान के बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

'सुप्रीम' फैसले पर टिकी नजरें 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते अगर महाराष्ट्र की सरकार पर आंच आती है तो क्या एनसीपी समर्थन देकर उसे बचाएगी, यह सवाल उठ रहा है. अगर एनसीपी समर्थन देती है तो मुख्यमंत्री पद की मांग करने का विकल्प उसके पास होगा. इन सभी अटकलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विराम लगेगा.

क्या अजित पवार में CM बनने की क्षमता है?

बता दें कि हाल में एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर की ओर से किए गए सर्वे में पूछा गया था कि क्या अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है? जवाब में 30 फीसदी लोगों ने 'हां' कहा था और 33 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया था. वहीं, 37 फीसदी लोगों ने 'पता नहीं' जवाब दिया था.

यह भी पढ़ें- 'मन की बात कोई पॉलिटिक्स या एजेंडा नहीं,' वित्त मंत्री सीतारमन ने PM की तारीफ कर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget