एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को फोन पर मिली धमकी, गृह मंत्रालय में करेंगे शिकायत

Maharashtra News: नवाब मलिक ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने फोन उठाया तो उस पर उन्हें धमकी दी गई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि उन्हें धमकी भरा फोन आया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने फोन उठाया तो उस पर उन्हें धमकी दी गई. नवाब मलिक ने जानकारी दी कि धमकी भरा फोन आने पर उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने मुंबई पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

नवाब मलिक ने धमकी मिलने की जानकारी देते हुए कहा, मुझे धमकी भरा फोन आया था. वो फोन पुलिस कर्मचारी उठाते हैं. ये वो पुलिस वाले हैं, जो मेरे साथ सुरक्षा में होते हैं. उन्होंने मुंबई पुलिस को इस धमकी की जानकारी दी है और पुलिस मामले को देख रही है."

नवाब मलिक ने कहा, "मैं सोमवार को गृह मंत्रालय को पूरी शिकायत विस्तार में लिखकर देने वाला हूं और इसपर कठोर कार्रवाई करने की मांग करूंगा." 

ड्रग्स मामले में बयानों से चर्चा में हैं नवाब मलिक

नवाब मलिक इन दिनों आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर अपने बयानों से चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाए. गुरुवार को उन्होंने कहा कि साल भर के भीतर समीर वानखेड़े को सलाखों के पीछे भेज देंगे, इसे खुली चुनौती समझें. इस पर समीर वानखेड़े की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने नवाब मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. 

नवाब मलिक के आरोप

नवाब मलिक ने कहा, "समीर वानखेडे को मैं खुली चुनौती देता हूं साल भर के भीतर तुम्हारी नौकरी जाएगी, तुम्हारा जेल जाना निश्चित है. तुम्हारे किए हुए फर्जीवाड़े को जनता के सामने हम लाएंगे. समीर वानखेड़े के पिता और उनके घर के लोग सभी बोगस हैं. मेरे दामाद को जेल के सलाखों के पीछे भेजा और अब मुझे फोन करता है. किसके कहने पर यह सब कर रहा है. तुम्हारे पिता कौन हैं इसका जवाब दो ना. तुम्हारे पिता से मैं डरता नहीं हूं. तुमको जेल की सलाखों के पीछे भेजें बगैर मैं चैन की सांस नहीं लूंगा."

समीर वानखेड़े ने कही ये बात

समीर वानखेड़े ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि वो जल्द ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के ख़िलाफ़ लीगल एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा, "नवाब मलिक ने मेरे ऊपर जो आरोप लगाए वो गलत हैं. मैंने जब से सर्विस ज्वाइन की है, तब से कभी भी दुबई नहीं गया हूं. मैं मेरी बहन के साथ मालदीव नहीं गया था. मैंने सरकार से आधिकारिक रूप से छुट्टी ली थी और अपने पैसे से अपने परिवार के साथ ट्रिप पर गया था. मेरी बहन अलग से मालदीव गई थी."

100 Cr Vaccination: 100 करोड़ टीकाकरण पर कांग्रेस बोली- सरकार ने फ्री में कुछ नहीं दिया, करदाताओं का पैसा करदाताओं पर ही किया खर्च

Mumbai Fire: मुंबई के लालबाग इलाके की 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छलांग लगाने वाले युवक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget