एक्सप्लोरर

सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक आमने-सामने, दोनों राज्यों के नेताओं में शुरू हुई जुबानी जंग

महाराष्ट्र और कर्नाटक में भाषा के आधार पर सीमा विवाद का मामला काफी पुराना है. महाराष्ट्र कर्नाटक के बेलगाम, करवार और निप्पनी सहित कर्नाटक के कई हिस्सों पर भाषा के आधार पर दावा करता है. महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच यह सीमा विवाद सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गयी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके राज्य की सीमा से लगते कर्नाटक के मराठी भाषी बहुल इलाकों को सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाना चाहिए.

इसके जवाब में कर्नाटक के डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने कहा है कि कर्नाटक के मराठी भाषी लोग मुंबई को कर्नाटक में शामिल करने की इच्छा रखते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में भाषा के आधार पर सीमा विवाद का मामला काफी पुराना है. महाराष्ट्र कर्नाटक के बेलगाम, करवार और निप्पनी सहित कर्नाटक के कई हिस्सों पर भाषा के आधार पर दावा करता है. महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच यह सीमा विवाद सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है.

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा? बुधवार को ही पहले उद्धव ठाकरे ने पहले इस मुद्दे को उठाया. दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद पर लिखी किताब का विमोचन करने के मौके पर उद्धव ठाकरे ने कर्नाटक सरकार की उन इलाकों में रह रहे मराठी भाषी आबादी पर कथित अत्याचार को लेकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि इन इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने के मामले में जीतने के लिए लड़ने की जरूरत है.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘जब मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में चल रही है, कर्नाटक ने बेलगाम का नाम बदलकर उसे अपनी दूसरी राजधानी घोषित कर दी और वहां विधानमंडल की इमारत का निर्माण किया और वहां विधानमंडल का सत्र आयोजित किया. यह अदालत की अवमानना है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम शपथ लें कि जबतक जीतेंगे नहीं आराम नहीं करेंगे. अगर लंबित मुद्दे इस सरकार (एमवीए की) के कार्यकाल में नहीं सुलझे तो कभी नहीं सुलझेंगे.’’ उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कर्नाटक में किसी भी पार्टी की सरकार या मुख्यमंत्री हो, उनकी एक समानता होती है और वह है मराठी लोगों और भाषा पर अत्याचार.’’

कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- मुंबई को कर्नाटक में शामिल करें कर्नाटक के डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने कहा है कि कर्नाटक के मराठी भाषी लोग मुंबई को कर्नाटक में शामिल करने की इच्छा रखते हैं. उन्होंने कहा, ''इस क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ मेरी मांग है कि मुंबई को कर्नाटक में शामिल किया जाए. जब तक ऐसा नहीं किया जाता है, मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करे.'' लक्ष्मण सावदी ने कहा कि मुंबई कर्नाटक का है. कर्नाटक के लोगों का कहना है कि मुंबई लंबे समय तक कर्नाटक में रहा है. मुंबई पर हमारा अधिकार है.

क्या है विवाद? बता दें कि दोनों राज्यों के बीच का सीमा विवाद आजादी से भी पहले का है. साल 1956 में भाषा के आधार पर दोनों राज्यों के गठन के बाद इस विवाद में तेजी आयी. महाराष्ट्र ने इस विवाद के लिए महाराष्ट्र एकीकरण समिति गठित की गई.. महाराष्ट्र कर्नाटक के बेलगाम, करवार और निप्पनी सहित कर्नाटक के कई हिस्सों पर भाषा के आधार पर दावा करता है. मामलपा सुप्रीम कोर्ट में है लेकिन उद्धव ठाकरे के बयान के बाद विवाद जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है.

यह भी पढ़ें- Kisan Protest: दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में शामिल किया दीप सिद्धू और पंजाब के गैंगस्टर लक्का सदाना का नाम राजधानी में उपद्रव के बाद हरियाणा सरकार की सख्ती, 3 जिलों में 28 जनवरी की शाम 5 तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget