एक्सप्लोरर

'मुंबई पर दावा करने की कोशिश को नहीं करेंगे बर्दाश्त...', कर्नाटक सरकार पर भड़के फडणवीस

Border Dispute: कर्नाटक के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने कहा था कि मुंबई में 20 फीसदी कन्नड़ भाषी रहते हैं. इसलिए मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए.

Maharashtra-Karnataka Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा सुलझने की बजाय और बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बुधवार (28 दिसंबर) को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ बैठक में तय हुआ कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद (Karnataka-Maharashtra Border Issue) पर कोई भी पक्ष नया दावा नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा किए गए दावे गृह मंत्री के साथ बैठक के अनुसार नहीं हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई पर दावा करने की उनकी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के खिलाफ दावा करने से दोनों राज्यों के बीच संबंध खराब होंगे. हम केद्रीय गृह मंत्री से कर्नाटक के उन नेताओं को चेतावनी देने की अपील करेंगे, जो ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं."

किस बयान पर भड़के फडणवीस?

दरअसल, देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण दिए उस बयान से नाराज हुए थे, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुंबई में 20 फीसदी कन्नड़ भाषी रहते हैं. इसलिए मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए. कर्नाटक के मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि अगर वो बेलगाम (Belgaum) को केंद्र शासित करना चाहते हैं, तो हम मुंबई को भी केंद्र शासित करने की मांग करते हैं.

मंत्री नारायण ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर मामला ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा. संसद के पास इस मुद्दे को हल करने का अधिकार है. उन्होंने कहा, "हम शांतिपूर्ण हैं. हम महाराष्ट्र के कन्नड़ लोगों को कभी गुमराह नहीं करते हैं." कर्नाटक के मंत्री ने आगे कहा कि सीमा का मुद्दा खत्म हो गया है और इस पर अब चर्चा नहीं होनी चाहिए.

उद्धव ठाकरे की मांग से भड़की राजनीति

दरअसल, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में केंद्र सरकार से विवादित इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने की मांग की थी. हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया था. इसे से पहले की मामला शांत हो पाता कर्नाटक के मंत्री अश्वथ नारायण ने मुंबई को केंद्र शासित घोषित किए जाने की मांग कर दी. इसके बाद अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मंत्री के इस बयान को लेकर उनपर हमला बोला है. 

इसे भी पढ़ेंः- Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान और तुनिषा शर्मा के बीच आखिरी मिनटों में क्या हुआ था? पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget