एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार ने बनाया अनलॉक-2 प्लान, जानें इस बार किन चीज़ों में मिल सकती है छूट

देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य है. राज्य में हालात सामान्य करने के लिए महाराष्ट्र सरकार काम कर रही है.

मुंबई: देश में कोरोना की सबसे भयावह स्थित महाराष्ट्र में है. वहीं, उद्धव ठाकरे सरकार धीरे-धीरे कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में बने गंभीर हालात से राज्य को बाहर निकालने की तैयारी में है.

ठाकरे सरकार 30 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी करने पर विचार कर रही है, लेकिन इस बीच ठाकरे सरकार ने अनलॉक-2 का भी प्लान बना लिया है.

यह हो सकती है, ठाकरे सरकार की अनलॉक 2 योजना राज्य में सामान्य स्थिति लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार काम कर रही है. अब अनलॉक के समय भी लॉकडाउन के कुछ नियम कुछ शहरों में लागू होंगी.

राज्य सरकार चरणों में अनलॉक जारी करके राज्य को कोरोना से पुरानी स्थिति पर वापस लाने की कोशिश करेगी.

महाराष्ट्र के कुछ जिलों में स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन कुछ नगर निगमों के कुछ हिस्से अभी भी कोरोना से ग्रस्त हैं,  इसलिए सरकार इन नगर निगमों के शहरों को अनलॉक करने की तैयारी कर रही है.

1 जुलाई से क्या क्या शुरू हो सकता है

एस.टी. (स्टेट ट्रांसपोर्ट)

सरकार काम पर जानेवाली जनता के लिए एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट शुरू करने की योजना बना रही है. बता दें एसटी बस सेवा पिछले तीन महीनों से ज़िले के अंदर ही चलाई जा रही थी. अब एसटी सेवा को अंतर ज़िलों में शुरू करने के लिए सरकार योजना बना रही है.

एसटी सुविधा मुंबई और पुणे जैसे शहरों में शुरू करेन पर विचार किया जा रहा है. अगर एसटी सेवा शुरू की गई तो इसके लिए कुछ विशेष नियम भी जारी किए जाएंगे, जिससे लोगों के लिए एसटी का सफ़र सुरक्षित हो सके.

ऑटो रिक्शा टैक्सी कई कॉर्पोरेट कंपनियों के कर्मचारी धीरे-धीरे काम पर लौट रहे हैं, लेकिन उन्हें काम पर जाने के लिए बेस्ट और एसटी बसों का उपयोग करना पड़ता है, जिससे लोगों को काफ़ी दिक़्क़त हो रही है. इसके अलावा कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए, यह अपर्याप्त भी है. वर्तमान में इस पर समस्या का हल निकालने पर विचार किया जा रहा है. सरकार odd/even  नंबर प्लेट की ऑटो,  टैक्सी एक-एक दिन सड़क पर उतारने पर विचार कर रही है.

स्कूल, कॉलेज शुरू करने की योजना -रेड ज़ोन छोड़कर दूसरे जोन में 9वीं, 10वीं, 12वीं क्लास, कॉलेज जुलाई से शुरू किए जा सकते हैं.

-छठी कक्षा से आठवीं तक की क्लास के स्कूल अगस्त महीने से शुरू की जा सकती है.

-वहीं कक्षा 3 से 5 तक की क्लास सितंबर महीने में शुरू किए जा सकती है

-कक्षा 1 से 2 तक की क्लास स्कूल प्रबंधन समिति की मंजूरी के बाद ही खुलेंगे.

-ग्याहरवीं कक्षा के क्लास अगले महीने दसवीं कक्षा के परिणामों के बाद शुरू की जाने की प्लानिंग हो रही है.

-जहां भी स्कूल शुरू नहीं हो सकेंगे वहां टाटा स्काई, जियो की मदद से शिक्षा का एक पायलट प्रोजेक्ट तुरंत शुरू किया जाएगा और उस पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

इसके अलावा -मॉल में दुकाने अल्टरनेट रूप से शुरू करने के बारे में विचार किया जा रहा है.

-सिनेमाघरों पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ

-केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य में लोकल ट्रेन की सेवा आम जनता के लिए शुरू की जाएगी. फिलहाल इस पर फैसला नहीं हुआ है.

-स्थिति के आधार पर जिले की सीमाओं पर कोई फैसला लिया जाएगा

अनलॉक में ऐसा देखा गया है कि थोड़ी सी छूट मिलते ही लोग सरकार द्वारा दी गए निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, जिससे कोरोना संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है. ऐसे में स्थिति की समीक्षा करके ही निर्णय किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

टिड्डियों के हमले से निपटने के लिए दिल्ली में जारी की गई एडवाइजरी, सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget