एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना किया, नितिन गडकरी को लिखा पत्र

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नए मोटर व्हीकल एक्ट के लिए पत्र लिखकर इस पर फिर विचार करने की मांग की है. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक केंद्रीय मंत्री इस बारे में जवाब नहीं देते तबतक राज्य में कायदा लागू नहीं होगा.

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव से पहले आज महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एलान किया है. महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना कर दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है और इस एक्ट पर पुनर्विचार की मांग की है.

केंद्र सरकार के मोटर व्हीकल्स एक्ट को महाराष्ट्र में लागू करने पर परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने स्थगन लगा दिया है. इस नए कानून में जुर्माने में हुई बढ़ोतरी की वजह से देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है. इसके चलते परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने इस जुर्माने की रकम के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर फिर विचार करने की मांग की है. रावते ने ये स्पष्ट कर दिया है कि जब तक केंद्रीय मंत्री इस बारे में जवाब नहीं देते तबतक राज्य में कायदा लागू नहीं होगा. हालांकि विपक्ष आलोचना कर रहा है कि राज्य में आनेवाले चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सरकार इस कानून को लागू करने से बच रही है.

ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को डर है कि मोटर व्हीकल एक्ट के चलते लगने वाले भारी-भरकम जुर्माने का निगेटिव असर जनता पर पड़ सकता है और आगामी विधानसभा चुनाव में लोग बीजेपी के खिलाफ वोट कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले गुजरात सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के जुर्माने के प्रावधान को आधा कर दिया था. इन दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. इसके अलावा आज ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसे अपने राज्य में लागू करने से मना कर दिया है. उन्होंने कहा है कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लोगों पर बोझ है.

महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना किया, नितिन गडकरी को लिखा पत्र

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नए मोटर व्हीकल एक्ट में राज्यों के पलटी मारने और जुर्माना कम करने की घोषणा पर कहा है कि दबाव में राज्य सरकारें, जुर्माना कम न करें. जुर्माना कम करना ठीक नहीं है. लोगों में कानून के प्रति भय और सम्मान नहीं है. हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट समवर्ती सूची में है और राज्य सरकारें इस कानून में बदलाव कर सकती है ये उनकी मर्जी है, लेकिन राज्यों को कानून में बदलाव नहीं करना चाहिए.

दुनिया में सबसे ज़्यादा सड़क दुर्घटनाओं से मौतें भारत में होती है, 2 फीसदी जीडीपी का नुकसान सड़क दुर्घटनाओं में होता हैं, जुर्माना कम करने या नया कानून लागू करने या न करने के बाद सड़क दुर्घटना में अगर लोगों की मौत होती है तो राज्य सरकार ज़िम्मेदार है. बच्चियों के साथ बलात्कार में फांसी की सज़ा के प्रवधान किया गया, हम किसी को फांसी नहीं देना चाहते हैं लेकिन इसलिए प्रावधान किया ताकि कोई भी ऐसा न करे लेकिन अब ऐसे भी लोग है जो फांसी की सज़ा के खिलाफ हैं. लोगों की जान बचाने की केवल भारत सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है,राज्य सरकार की भी ज़िम्मेदारी है.

नितिन गडकरी ने ये भी कहा कि 30 साल पहले 100 रुपये जनरल चालान था, अब 300 रुपये जनरल चालान है. 100 रुपये की कीमत आज 30 साल बाद क्या रह गयी है. नया कानून आने के बाद आरटीओ में लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र के लिए लंबी लंबी लाइन लगाई जा रही है. लोगों में नए कानून का सम्मान बढ़ रहा है. मेरा भी चालान हुआ है वीके सिंह का भी चालान नए एक्ट में हुआ है अब नए इंटेलिजेंस सिस्टम में कोई वीआईपी नहीं है और सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget