एक्सप्लोरर

Maharashtra में Tipu Sultan के नाम पर रखा गया मैदान का नाम, BJP ने किया विरोध

महाराष्ट्र (Maharashtra) में टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) के नाम पर मैदान का नाम रखा गया. जिसके बाद बीजेपी (BJP) ने किया विरोध किया.

Maharashtra BJP Protest: मुंबई (Mumbai) के मलाड (Malad) मालवानी इलाके में एक खेल के मैदान का नाम टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) रखने पर आज दिनभर मलाड इलाके में हंगामा बरपा रहा. बीजेपी (BJP) बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने इस नाम का विरोध करते हुए भारी तादात में मलाड चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के जवानों ने हटाने की कोशिश की थोड़ा बल का प्रयोग किया और बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया.

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के पालक मंत्री असलम शेख (Aslam Sheikh) ने अपने इलाके में एक खेल के मैदान का जीर्णोद्धार करवाया और उसका नाम रखा गया टीपू सुल्तान. बीजेपी इस मैदान के नाम को लेकर लगातार विरोध कर रही है. आज इस मैदान का उद्घाटन करने पहुंचे असलम शेख ने इसका जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मैदान के नाम पर राजनीति कर रही है. मंत्री ने कहा कि जिस मैदान को कई सालों से लोग टीपू सुल्तान मैदान के नाम से ही जानते हों फिर उसका नाम दूसरा क्यों रखा जाए. असलम शेख ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मैदान का नाम टीपू सुल्तान हो इसका प्रस्ताव बीजेपी के ही एक नगर सेवक ने महानगर पालिका में दिया था.

उन्होंने कहा कि इसी कारण इस मैदान का नाम टीपू सुल्तान मैदान रखा गया. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को इतना एतराज है तो वह अपने नगरसेवक पर कार्रवाई करे. असलम शेख ने कहा की बीएमसी के चुनाव भी नजदीक है इसलिए बीजेपी पर राजनीति चमका रही है जो कि खेल के नाम पर ठीक नहीं है.

फिलहाल, आज असलम शेख ने मलाड मालवानी इलाके में मौजूद इस टीपू सुल्तान मैदान का उद्घाटन किया और तमाम खिलाड़ियो ने यहां पर खेल खेलना भी शुरू कर दिया है. हालांकि, इस खेल के मैदान के नाम पर पक्ष और विपक्ष दोनों राजनीति का खेल खेलते नजर आ रहे हैं.

Photos: घोड़ा ‘विराट’ हुआ रिटायर, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने प्यार से थपथपाकर दी विदाई

UP Election 2022: जाट समाज के करीब 250 नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक, जानें क्या है 'जाटलैंड' का गणित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget