एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: क्या शिंदे कैबिनेट में शामिल होगी MNS? कैबिनेट विस्तार से पहले राज ठाकरे से मिले देवेन्द्र फडणवीस

देवेन्द्र फडणवीस ने राज ठाकरे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस भी शामिल होगी.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ शुक्रवार को एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की. देवेन्द्र फडणवीस ने राज ठाकरे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. इन दोनों नेताओं के बीच ऐसे वक्त पर मुलाकात हुई है जब शिंदे कैबिनेट में विस्तार होना है. इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस भी शामिल होगी.

कैबिनेट विस्तार से पहले राज से मिले फडणवीस

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण करने के एक पखवाड़े के बाद ऐसा लगता है कि बीजेपी और शिंदे पक्ष में विभागों और पदों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक शिंदे खेमा, जिसमें स्वयं शिंदे समेत 40 नेता शामिल हैं, उनमें से 16 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जबकि सरकार में 27 मंत्री बीजेपी के होंगे. राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकनाथ शिंदे गुट जिसके गठबंधन में एक तिहाई विधायक हैं, 30% से अधिक मंत्री पद हासिल करने में सफल रहा है. बीजेपी गृह, वित्त, राजस्व, सहयोग और जल संसाधन जैसे अहम विभाग अपने पास रखेगी. जिससे साबित होता है कि सरकार भले ही शिवसेना के शिंदे चलाएंगे, लेकिन दबदबा बीजेपी का ही रहेगा. वहीं शिंदे खेमे को शहरी विकास, जन स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास विभाग मिल सकता है. वहीं बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शहरी आबादी से संपर्क बनाए रखने के लिए बीजेपी आवास जैसे विभाग को भी अपने पास रखना चाहती है.

किसके कोटे में कितने मंत्री?

महाराष्ट्र में अभी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है. फिलहाल कैबिनेट में सिर्फ मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं. 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के बाद अगले सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है. बीजेपी के नेता ने कहा कि सभी मंत्री पद एक साथ नहीं भरे जाएंगे, कुछ मंत्री पद फिलहाल खाली रखे जाएंगे. वहीं शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शिंदे गुट के नेताओं में कैबिनेट पदों को लेकर नाराजगी सामने आ सकती है.हर कोई कैबिनेट मंत्री बनना चाहेगा. उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार में राज्य मंत्री रहे बच्चू कडू कृषि मंत्री बनने के लिए उत्सुक हैं. ऐसे में शिंदे गुट में काफी खींचातान देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: शिंदे-फडणवीस सरकार ने एमवीए के रद्द किए गए 4 फैसलों को किया बहाल, बीजेपी सरकार के हैं सभी फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget