एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में आई कमी, पर नए वेरिएंट के मरीज बढ़े, जानिए पूरा अपडेट

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में रविवार को मिले नये मरीजों में से एक मरीज BA.4 वेरिएंट और 18 मरीज BA.5 वेरिएंट के पाए गए हैं.

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण के 2,186 नए मामले सामने आये और तीन मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या 80,19,391 पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 1,48,026 मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य में इस समय 15,525 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं. 

पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन वेरिएंट के उपस्वरूप बीए.4 का एक, बीए.5 के 18 और बीए.2.75 के 17 मामले सामने आए. ये सभी मामले पुणे में सामने आए हैं. राज्य में बीए.4 और 5 के कुल 132 मामले हो गए हैं. इनमें से पुणे में 84, मुंबई में 33, नागपुर, पालघर और ठाणे में 4-4 और रायगढ़ में 3 हैं. 

बढ़ रहे नए वेरिएंट के मामले

वहीं राज्य में बीए.2.75 के कुल 57 मामले हैं. इनमें से पुणे में 37, नागपुर में 14, अकोला में 4, ठाणे और यवतमाल में एक-एक केस है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 2,179 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है. अब तक राज्य में कुल 78,55,840 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर 5.86 प्रतिशत और ठीक होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 97.96 प्रतिशत और 1.84 प्रतिशत है. 

मरने वालों की संख्या बढ़ी

बता दें कि, महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना वायरस (Maharashtra Corona Update) के 2382 नए मामले सामने आए थे जबकि 2853 लोग ठीक हुए थे. राज्य में बीते दिन 8 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई थी. महाराष्ट्र (Maharashtra) में जुलाई में कोरोना के दैनिक आंकड़ों में तो कमी आई है, लेकिन मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

Vaccination: भारत ने ऐसे तय किया 200 करोड़ वैक्सीनेशन का सफर, जानें कितने दिन में छुआ ये ऐतिहासिक आंकड़ा

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 505 नए केस, दुर्ग बना हॉटस्पॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget