एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, नाना पटोले ने अपने बयान पर दी ये सफाई

Maharashtra News: नाना पटोले ने कहा था कि राज्य सरकार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. अब अपने बयान पर उन्होंने सफाई थी और बीजेपी पर निशाना साध दिया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले  के बयान के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. नाना पटोले ने शिवसेना अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार पर आरोप लगाया था कि वे दोनों उन पर नजर रख रहे हैं. अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया. वहीं कांग्रेस के दूसरे नेता भी महा विकास आघाड़ी में किसी तरह के अनबन की अटकलों को खारिज कर रहे हैं.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए नाना पटोले ने कहा, “राज्य में बीजेपी द्वारा कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है. हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. कांग्रेस राज्य की नंबर एक पार्टी बनेगी. कई लोग राज्य में हमारी प्रगति से नाराज थे. बीजेपी ईंधन की कीमतों में वृद्धि और महंगाई के नतीजे झेलेगी.”

वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि महा विकास आघाड़ी का गठबंधन मजबूत है. कहीं कोई दरार नहीं है. ये गठबंधन राज्य में अच्छा काम करता रहेगा.

इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता एचके पाटिल ने कहा कि महा विकास आघाड़ी की सरकार मजबूत और स्थिर है. ये गठबंधन अपना कार्यकाल पूरा करेगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे हैं जिन्हें हमें सीएम उद्धव ठाकरे के सामने रखे हैं, जिन पर ध्यान दिया जा रहा है. जब भी मुद्दे होते हैं पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख, सीएलपी नेता और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सीएम से मुलाकात करते हैं.

नाना पटोले ने क्या कहा था?

नाना पटोले ने दावा किया था कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में सहयोगी शिवसेना और एनसीपीप को लगता है कि उनकी पार्टी के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके पैरों तले से जमीन खिसक रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस महाराष्ट्र में खुद को फिर से मजबूत कर रही है और इससे शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बेचैनी है. उन्होंने यह संकेत देने की भी कोशिश की थी कि सरकार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा था, "हर सुबह 9 बजे, राज्य में क्या हो रहा है, इस पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को खुफिया रिपोर्ट सौंपी जाती है. कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित कर रही है और रिपोर्ट उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसका रही है."

राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, प्रियंका गांधी और हरीश रावत भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget