एक्सप्लोरर

Maharashtra News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सीएम उद्धव ठाकरे की बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Maharashtra News: बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, डिप्टी सीएम अजित पवार और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बैठक की. ये बैठक राज्य ट्रक, टेंपो, टैंकर, बस परिवहन महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई. राज्य में आर्थिक संकट से जूझ रहे ट्रांसपोटर्स के लिए राहत देने पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि इस संबंध में वित्त और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा. शहरी विकास विभाग को सूचित किया जाएगा कि राज्य के शहरों में बसों और ट्रकों के लिए पर्याप्त पार्किंग हो. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में ट्रांसपोर्टरों (परिवाहकों) को हो रही विभिन्न समस्याओं का उचित समाधन निकाला जाएगा. उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की वित्तीय समस्याओं के हल का भी भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री ने सह्याद्री अतिथि गृह में महाराष्ट्र राज्य ट्रक, टेंपो, टैंकर और बस परिवहन महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह बात कही. उन्होंने राज्य के वित्त, परिवहन और पुलिस विभागों को ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न मांगों का उपयुक्त समाधान खोजने के निर्देश भी दिए.

परिवाहकों के प्रतिनिधिमंडल ने वार्षिक मोटर वाहन कर और व्यापार कर से छूट, यात्रियों को स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर ले जाने वाले वाहनों पर वाहन कर की पूरी छूट और राज्य भर में वाहनों और बसों के लिए पार्किंग स्थल के प्रावधान सहित विभिन्न मांगों को रखा. सीएम ठाकरे ने कहा कि शहरी विकास विभाग को शहरों में बसों और ट्रकों की पर्याप्त पार्किंग की आवश्यकता के बारे में सूचित किया जाएगा और इसके लिए स्थानों की योजना बनाई जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न जांच चौकियों पर ट्रॉमा केयर सेंटर स्थापित करने की योजना बनाने को भी कहा.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कोविड​​-19 के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहे परिवाहकों के मामले में तुरंत एक उचित समाधान निकाला जाएगा.’’ इस बैठक में परिवहन मंत्री अनिल परब, गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खड़गे, पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय व अन्य लोग बैठक में मौजूद रहे.

Jaishankar Israel Visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- भारत, इजराइल के सामने कट्टरपंथ, आतंकवाद की एक सी चुनौतियां

BJP पदाधिकारियों की बैठक में जेपी नड्डा बोले- सरकार के रचनात्मक और विकास कार्यों में रोड़े अटका रहा है विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget