एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में क्यों छिड़ा 'गृहयुद्ध'? जानें क्या है एकनाथ शिंदे की नाराजगी की असल वजह

Maharashtra Politics: 23 नवंबर, 2024 को महाराष्ट्र और झारखंड दो राज्यों के नतीजे आए थे, जिसमें झारखंड में हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ ले चुके हैं लेकिन महाराष्ट्र को लेकर सस्पेंस बरकरार है.

Mahayuti Government Formation Row: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बाद 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा. वहीं महायुति में मुख्यमंत्री कौन होगा को लेकर घमासान मचा हुआ है. हालांकि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे कह चुके हैं कि इसका फैसला बीजेपी करेगा, फिर भी अटकलें थमतीं नहीं दिख रहीं. जिस तरह से वो अपने गांव चले गए, फिर बैठकें रद्द हो रही हैं, उससे इन अटकलों को भी हवा मिल रही है कि वो नाराज चल रहे हैं.

महाराष्ट्र की सियासत पर पैनी नजर रखने वाले इसे शिंदे का सियासी दांव बता रहे हैं और उनके मुताबिक, कुछ मंत्रालयों को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच बात नहीं बन पा रही है. महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी तो बीजेपी के पास रहेगी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे, ये तय माना जा रहा है लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होंगे कि नहीं इसको लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है.

बीजेपी और शिवसेना के बीच क्यों है तनातनी?

दरअसल, मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी और शिवसेना के बीच तनातनी की वजह गृह मंत्रालय है. एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि उनके पास गृह मंत्रालय रहे. इससे पहले शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि आज यानि कि सोमवार (02 दिसंबर, 2024) को महायुति की बैठक होगी, जिसमें मंत्रालयों का बंटवारा कर लिया जाएगा लेकिन वो बैठक आज नहीं हो पाई. एनसीपी के मुखिया अजित पवार दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

एकनाथ शिंदे भले ही ढाई सालों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हों लेकिन गृह विभाग उनके पास नहीं रहा. जब महायुति की सरकार बनी थी तब भी होम मिनिस्ट्री देवेंद्र फडणवीस के पास थी. उस समय शिंदे दखलंदाजी नहीं कर पाए. उससे पहले जब शिवसेना के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी थी, तब भी अंदाजा लगाया गया था कि गृह मंत्रालय शिवसेना के पास रहेगा और शिंदे गृह मंत्री होंगे लेकिन उस वक्त एनसीपी के खाते में गृह विभाग चला गया था.

गृह मंत्री क्यों बनना चाहते हैं एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र में गृह विभाग जिसके पास होता है, उसे राज्य के मुख्यमंत्री के बाद दूसरा सबसे पावरफुल मिनिस्टर माना जाता है. ऐसे में जब शिंदे सीएम का पद बीजेपी के लिए छोड़ रहे हैं तो गृह विभाग को लेकर क्लेश मचा हुआ है. वहीं सूत्रों की अगर मानें तो बीजेपी गृह विभाग और सीएम पद दोनों ही अपने पास रखना चाहती है और किसी भी सूरत में किसी अन्य को ये विभाग नहीं देना चाहती.  

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में किसे मिलेगा कौन सा पद, तय करेगा अमित शाह का रिपोर्ट कार्ड! जानें महायुति की मीटिंग की इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget