एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार कल, चंद्रकांत पाटिल समेत इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

Maharashtra Govt: बीजेपी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को बताया मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) कल मुंबई में होगा. उन्होंने ये भी कहा कि वो इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दे सकते हैं.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कई दिनों से चल रही है. इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र में कल मंत्रिमंडल का विस्तार (Maharashtra Cabinet Expansion) किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को सुबह 11 बजे राजभवन (Raj Bhavan) में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र कैबिनेट में कई विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है. बताया जा रहा है कि 15 से अधिक विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
 
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे सरकार का विस्तार मंगलवार को संभव है. 

महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार कल

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को बताया मंत्रिमंडल विस्तार कल मुंबई में होगा. उन्होंने ये भी कहा कि वो इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दे सकते और यह भी नहीं बता पाएंगे कि मंत्रिमंडल में कौन होगा.सूत्रों ने रविवार को कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे इस हफ्ते कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं और डिप्टी सीएम फडणवीस के पास महत्वपूर्ण गृह विभाग रहने की उम्मीद है.

कौन-कौन होंगे मंत्रिमंडल में शामिल?

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) के पास फोन गया है और उन्हें मुंबई बुलाया गया है. इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ विधायक गिरीश महाजन (Girish Mahajan), राधाकृष्णा विखे पाटिल को भी फोन के जरिए मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया है. संभावना है कि मंगलवार को महाराष्ट्र के राजभवन में 15 से अधिक विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाए.

सीएम शिंदे ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि रविवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संकेत देते हुए कहा था कि 15 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. वहीं, इससे पहले शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी की वजह से प्रदेश की सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है. उन्होंने ये भी कहा था कि जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा.

30 जून को शिंदे ने CM पद की ली थी शपथ

बता दें कि शिवसेना (Shiv Sena) में फूट और उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. वहीं, देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) डिप्टी सीएम बने थे. सीएम और डिप्टी सीएम ही तब से दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे हैं. पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajit Pawar) समेत कई विपक्षी नेता इसकी आलोचना कर रहे हैं. शनिवार को महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार ने तंज कसते हुए कहा था कि शिंदे और फडणवीस को मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लिए 35 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें:

Sanjay Raut News: संजय राउत को जेल में मिलेगा घर का खाना, कस्टडी में जाते समय बोले- 'जय महाराष्ट्र'

Venkaiah Naidu Farewell: फेयरवेल स्पीच देते वक्त भावुक हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, सदस्यों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget