एक्सप्लोरर

आखिर क्यूं देवेंद्र फडणवीस के बार बार फोन करने पर भी उद्धव ठाकरे फोन नहीं उठा रहे?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार नहीं बना पाने के लिए वे माफी मांगते हैं लेकिन राज्य में अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी. उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर खरीद फरोख्त के झूठे आरोप लगाए गए. इसे साबित करें.

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस ने आज दावा किया कि बातचीत के लिए कई बार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया. राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बात कही. देवेंद्र फडणवीस ने आज राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया. 9 नवंबर को मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया. क्योंकि सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा दिया जाना एक तकनीकि प्रक्रिया है. अभी तक सरकार बनाने को लकर स्थिति साफ नहीं है. उधर खबर है कि बीजेपी नितिन गडकरी के जरिए शिवसेना से बातचीत करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी के लिए वे आखिरी उम्मीद हैं कि वे शिवसेना को मना लेंगे.

आखिर क्यूं देवेंद्र फडणवीस के बार बार फोन करने पर भी उद्धव ठाकरे फोन नहीं उठा रहे?

इस्तीफे के बाद फडणवीस ने कहा कि हमने सभी चुनौतियों का सामना किया और ईमानदारी से सरकार चलाई. उन्होंने कहा, ‘’मैंने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकर कर लिया. महाराष्ट्र की जनता का आभार. पांच साल में हमने विकास के लिए कई काम किए. नतीजों में हमें उम्मीद से कम सीटें मिलीं.’’ फडणवीस ने बताया कि राज्यपाल ने उनसे कहा कि जबतक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, आप कार्यवाहक सीएम बने रहें.''

CJI ने यूपी के आला अधिकारियों से की मुलाकात, अयोध्या फैसले से पहले सुरक्षा बंदोबस्त की ली जानकारी

अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी-फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि सरकार न बनाना जनादेश का अपमान है. उन्होंने कहा, ‘’सरकार बनाने की कोशिश जारी रखेंगे. हमारे ऊपर खरीद फरोख्त के झूठे आरोप लगाए गए. खरीद फरोख्त का आरोप साबित करें. सरकार नहीं बनाने के लिए माफी मांगता हूं लेकिन अगली सरकार बीजेपी के नेतृत्व में ही बनेगी.’’

ढाई ढाई साल के सीएम पर कोई बात नहीं हुई- फडणवीस

50-50 फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि ढाई ढाई साल सीएम पर कोई बातचीत नहीं हुई. फडणवीस ने कहा कि अमित शाह ने भी कहा कि इस पर कोई बात नहीं की. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘’उद्धव ठाकरे को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया. इस बात का दुख नहीं की उन्होंने बात नहीं की, दुख इस बात का है कि उन्होंने एनसीपी से बार बार बात की. चुनाव नतीजों के बाद से शिवसेना ने तय कर लिया है कि वह एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. मैंने पांच साल शिवसेना के साथ काम किया.''

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटेगी, गृह मंत्रालय की बैठक में लिया गया फैसला

बातचीत हमने नहीं शिवसेना में रोकी- फडणवीस

इसके साथ ही फडणवीस ने कहा, '' उद्धव ठाकरे के आस-पास के लोग मीडिया में स्पेस लेकर लगातार बयान देते रहे कि वो सरकार बनाएंगे. लेकिन मीडिया में बयान देने से सरकार नहीं बनती. बातचीत हमने नहीं शिवसेना ने रोकी. हम भी करारा जवाब दे सकते थे लेकिन हमने नहीं दिया. बाल ठाकरे का सम्मान करते हैं इसलिए जवाब नहीं देंगे. बाला साहेब ठाकरे के खिलाफ नहीं जा सकते. सामना में हमारे खिलाफ लिखा गया. हमारे नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत हमले हुए.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget