एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet Expansion: फडणवीस को मिल सकता है गृह मंत्रालय, सीएम एकनाथ शिंदे कौन से विभाग रखेंगे?

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस 2014-19 के दौरान भाजपा-शिवसेना सरकार में मुख्यमंत्री रहने के दौरान गृह मंत्री भी थे.

Maharashtra Cabinet :  महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) के समर्थन से बनी एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सरकार का 41 दिनों बाद कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) हुआ. अब सवाल यह कि किस मंत्री को कौन सा पद मिलेगा? इसी बीच अटकलों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को गृह मंत्रालय मिल सकता है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि डिप्टी सीएम फडणवीस को निश्चित तौर पर गृह विभाग मिलेगा.

बता दें कि फडणवीस 2014-19 के दौरान भाजपा-शिवसेना सरकार में मुख्यमंत्री रहने के दौरान गृह मंत्री भी थे. महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व सरकार बनने के 41 दिन बाद 9 अगस्त यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि किसको कौन सा पद मिलता है. कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी, जिसमें शिंदे गुट के नौ और भाजपा के नौ विधायक शामिल हैं. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 43 हो सकती है. मंगलवार को कैबिनेट विस्तार के साथ संख्या 20 हो गयी है.
 
एकनाथ शिंदे कौन सा पद रख सकते हैं? 

अभी यह साफ नहीं है कि मुख्यमंत्री शिंदे अपने पास कौन-से विभाग रखेंगे. उनके एक करीबी ने कहा, ‘‘शिंदे फिर से शहरी विकास विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) संभाल सकते हैं.’’ महा विकास आघाडी (MVA) की सरकार ने शिंदे के पास लोक निर्माण विकास (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम), शहरी विकास और एमएसआरडीसी (MSRDC) विभाग थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस सरकार (Congress) के 1999 से 2014 तक के कार्यकाल के दौरान शहरी विकास विभाग गठबंधन का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्रियों के पास रहता था.

किस विधायक को कौन सा विभाग मिल सकता है? 

बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘देवेंद्र फडणवीस 2014-19 में मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गृह मंत्रालय अपने पास रखा था. अपने दल के साथ ही अन्य दलों के लोगों पर नजर रखने के वास्ते यह उनके लिए उपयोगी था. वह निश्चित तौर पर गृह मंत्रालय फिर से हासिल करेंगे.’’ साथ ही कहा कि सामाजिक न्याय विभाग डॉ. सुरेश खाडे को दिया जाएगा क्योंकि यह मंत्रालय सामान्य तौर पर पिछड़े समुदाय के नेताओं को दिया जाता है. वह पश्चिमी महाराष्ट्र में सांगली जिले से भाजपा के इकलौते विधायक हैं. उन्हें पार्टी का दलित चेहरा माना जाता है. वह 2014-19 के दौरान फडणवीस सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री थे.

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी नंदुरबार का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. विजयकुमार गावित को जनजातीय विकास मंत्री बना सकती है. साल 2004-12 में तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी( Congress-NCP) सरकार में गावित के जनजातीय विकास मंत्री रहते हुए 6,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था. गावित कांग्रेस और राकांपा के विधायक रह चुके हैं. वह 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे.

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल को अहम विभाग मिल सकता है. वह फडणवीस के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राजस्व एवं सहकारिता मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके हैं. पार्टी के एक अन्य नेता सुधीर मुंगत्तिवार को भी अहम विभाग मिल सकता है. वह पहले वित्त और वन विभाग का प्रभार संभाल चुके हैं.

शिंदे गुट से बने मंत्रियों का क्या होगा? 

महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर शिवसेना के बागी गुट में शामिल होने वाले सभी विधायकों को मंगलवार को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. उन्हें भी पहले के उनके प्रभार वापस दिए जा सकते हैं. पूर्व मंत्री और शिंदे के वफादार माने जाने वाले दादा भुसे, उदय सामंत और गुलाबराव पाटिल के पास पिछली सरकार में क्रमश: कृषि, उच्च और तकनीकी शिक्षा तथा जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्रालय थे.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर शिवसेना का बड़ा हमला, मुखपत्र सामना में लिखा- 'यह लोकतंत्र की हत्या'

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार हो गया है. इसमें 18 नए मंत्रियों ने शपथ ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget