एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'बीजेपी से नहीं कोई मतभेद', गृह मंत्री शाह से मीटिंग के बाद सीएम एकनाथ शिंदे बोले- साथ लड़ेंगे हर चुनाव

CM Eknath Shinde: सीएम एकनाथ शिंदे ने गठबंधन की अटकलों को साफ करते हुए कहा कि शिवसेना और बीजेपी के बीच कोई मतभेद नहीं है. हमारी विचारधारा एक है.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि शिवसेना और बीजेपी के बीच कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाहें फैला रहा है, जिनके पास कोई काम नहीं है. सीएम शिंदे ने कहा कि शिवसेना और बीजेपी भविष्य में नगर निकाय चुनाव समेत सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी.

सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार में है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह भी बताया कि उन्होंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार (4 जून) रात दिल्ली में गृह मंत्री शाह से मुलाकात की.

कैबिनेट विस्तार जल्द होगा

मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को मुंबई में कहा कि "कल मैंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हमारे बीच सहकारी क्षेत्र के अनेक विषय पर चर्चा हुई. कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई, जल्द ही विस्तार होगा. चाहे स्थानीय निकाय चुनाव हो, लोकसभा या विधानसभा चुनाव हो शिवसेना-बीजेपी मिलकर लड़ेगी क्योंकि हमारी विचारधारा एक है." 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान कृषि और सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में लंबित कई परियोजनाओं पर अब काम शुरू हो चुका है और वे पूरी होने वाली हैं.

वे अफवाह फैला रहे हैं- सीएम

बता दें कि शिंदे का यह बयान शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के बीच गठबंधन में तनावपूर्ण खबरों के बीच आया है. सीएम शिंदे ने आगे कहा, "सीट बंटवारे को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. विपक्षी पार्टियों के पास कोई काम नहीं है. वे अफवाह फैला रहे हैं. हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. अभी सीटों के बंटवारे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि चुनाव अभी दूर हैं. चुनाव की घोषणा होने पर हम इस पर चर्चा करेंगे."

उन्होंने कहा, "अमित शाह के साथ बैठक में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई और यह जल्द होगा, कोई परेशानी नहीं है. हमाने बीच बहुत मजबूत गठबंधन है. हम पिछले 10 महीनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: Agra Fort: किसने बनवाया आगरा का किला? ASI को पता ही नहीं, RTI में मिला हैरान करने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget