एक्सप्लोरर

BJP के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाने से रोका गया, पुलिस ने हिरासत में लिया

बीजेपी नेता किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया. सोमैया के आज कोहलापुर जाने की उम्मीद थी. इसी के मद्देनजर कोल्हापुर जिला कलेक्टर ने धारा-144 लागू की थी.

पुणे: बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोमवार को दावा किया है कि कोल्हापुर जाते समय पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड में ही रोक दिया. किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया है. एक दिन पहले रविवार को भी सोमैया ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर उनके द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें कोल्हापुर जाने से रोका.

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने बताया कि जिला पुलिस की एक टीम कराड पहुंची और सोमैया को कराड रेलवे स्टेशन पर रोका गया और (धारा-144) आदेश की एक प्रति दी गई. अधिकारी ने कहा, 'जब हमने उन्हें बताया कि उन्हें जिले में प्रवेश करने से मना किया गया है, तो उन्होंने सहयोग किया और अब वह कराड में एक संवाददाता सम्मेलन करने के बाद वापस लौटेंगे.'

किरीट सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं कोल्हापुर जिले के कागल से विधायक मुशरिफ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने और रिश्तेदारों के नाम पर ‘बेनामी’ संपत्ति रखने का 13 सितंबर को आरोप लगाया था. मुशरिफ ने सभी आरोपों को खारिज किया है.

सोमैया ने इसे उद्धव ठाकरे सरकार की 'दादागीरी' बताया
सोमैया का सोमवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में जाने का कार्यक्रम था. उन्होंने कोल्हापुर के जिलाधिकारी राहुल रेखवार की ओर से जारी 19 सितंबर का एक आदेश दिखाया, जिसमें कहा गया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत 'उनकी (सोमैया की) जान को खतरा व उनके दौरे के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बिगड़ने आशंका को देखते हुए' जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है. मुंबई के नवघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने भी सोमैया को नोटिस जारी कर उनसे कोल्हापुर प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा है. सोमैया का मुलंड स्थित आवास नवघर थाना क्षेत्र में आता है. सोमैया ने ट्वीट करके इसे उद्धव ठाकरे सरकार की 'दादागीरी' बताया.

इस बीच, बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इस कदम को तानाशाही वाला बताया और कहा कि ठाकरे सरकार सोमैया की आवाज को दबा नहीं सकती. उन्होंने कहा कि बीजेपी और सोमैया भ्रष्टाचार के इन मामलों को तार्किक परिणति तक पहुंचाएंगे. दिल्ली पुलिस ने हाल ही में मुंबई में विध्वंसक कृत्यों को अंजाम देने की योजना बना रहे आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, ऐसे में बीजेपी नेता ने आरोप लगाया था कि 'एमवीए के नेतृत्व वाली सरकार के तहत आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं और लगभग 150 पुलिसकर्मी सोमैया के घर को घेरे हैं.' महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवी) की सरकार है, जिसमें शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-
Coronavirus Update: देश में बीते दिन 13,977 एक्टिव केस कम हुए, लगातार 5वें दिन 30 हजार से ज्यादा मामले आए

देश में रोजगार देने के मामले में दूसरे नंबर पर है कपड़ा उद्योग, इंडिया साइज आने के बाद होगी और बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget