एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में क्या शिंदे चलेंगे 'नीतीश-नीति' वाला दांव, प्रचंड जीत के बाद भी देखती रह जाएगी BJP

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शिंदे गुटा की शिवसेना से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. इसी के साथ ये सवाल सामने आ रहा है कि अब सीएम कौन बनेगा.

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र में अब तक आए रुझानों में NDA प्रचंड बहुमत हासिल करता दिख रहा है. महाराष्ट्र में नतीजों के साथ ही मुख्यमंत्री फेस को लेकर चर्चा तेज हो गई है. शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और समर्थक मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे को फिर से कमान देने की मांग कर रहे हैं. वहीं बीजेपी के नेता और समर्थक इस जीत का श्रेय देवेंद्र फडणवीस को देते हुए उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. 

महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. अगर रुझान नतीजों में बदले तो बीजेपी राज्य में अपना हाई टाइम रिकॉर्ड तोड़ेगी. बीजेपी ने 2014 में 122 सीटों पर जीत हासिल की थी. ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी का दावा मजबूत हो गया है. हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टियों के नेता बैठकर अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे. उधर, एकनाथ शिंदे ने ऐसा बयान दिया जो बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकता है.

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

चुनाव नतीजों के बीच एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि जिस पार्टी की सबसे ज्यादा सीटें हैं, उसी पार्टी का सीएम बने. भले ही शिंदे ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सीधे तौर पर बीजेपी की ओर था.  

शिंदे के बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या एकनाथ शिंदे सीएम पद छोड़ने पर राजी नहीं होंगे या वे 'नीतीश-नीति' वाला दांव चल सकते हैं. बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जदयू ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में विपक्षी आरजेडी ने 75 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, बीजेपी 74 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी थी. जबकि जदयू तीसरे नंबर की पार्टी बनी थी. इसके बावजूद बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए राजी हो गई थी.  

क्या एकनाथ शिंदे को फिर सीएम पद देगी बीजेपी?

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी बिहार की तरह महाराष्ट्र में भी एकनाथ शिंदे को सीएम पद देगी. इससे पहले जब एकनाथ शिंदे शिवसेना से बगावत करके आए थे तब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद उन्हें सीएम बनाने पर राजी हो गई थी.

यह भी पढ़ें

Maharashtra Assembly Election Results 2024: सीएम की कुर्सी के लिए संग्राम शुरू, छप गए पोस्‍टर, जानें फडणवीस, अजित पवार, शिंदे का क्‍या रहा रिजल्‍ट

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget