एक्सप्लोरर

Maharashtra Opinion Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को मिलेगी 205 सीटों पर बंपर जीत

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 205 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 55 सीटों पर जीत मिल सकती है. अन्य को 28 सीटें मिलने का अनुमान है.

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और इसके बाद से ही हर तरफ यही सवाल है कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी. इन सवालों के जवाब ढ़ूढने के लिए ही एबीपी न्यूज़ ने C वोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को महाराष्ट्र चुनाव में बंपर जीत मिलने वाली है.

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 205 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 55 सीटों पर जीत मिल सकती है. अन्य को 28 सीटें मिलने का अनुमान है.

इस चुनाव में बीजेपी को 46 फीसदी, कांग्रेस को 30 फीसदी और अन्य पार्टियों को 24 फीसदी वोट मिल सकता है.

Maharashtra Opinion Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को मिलेगी 205 सीटों पर बंपर जीत

ओपिनियन पोल में ये बात निकलकर सामने आई है कि महाराष्ट्र के लोगों के लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा पानी और बेरोजगारी है. वहीं, इस राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद देवेंद्र फडणवीस हैं.

क्या रहे थे साल 2014 के नतीजे

साल 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यहां बता दें कि शिवसेना और बीजेपी ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद गठबंधन में आ गए थे और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे.

वहीं, कांग्रेस 41 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी रही थी. 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग अलग चुनाव लड़ा था.

अगर बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन नहीं हुआ तो?

राज्य में अगर बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन नहीं हुआ तो भी बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होगा. हालांकि इसमें शिवसेना को बड़ा नुकसान हो सकता है. दोनों पार्टियां अगर अलग-अलग चुनाव लड़ें तो बीजेपी के खाते में 144 सीटें आ सकती हैं. वहीं शिवसेना को 39 सीटों पर जीत मिल सकती है. कांग्रेस 21 सीटों पर और एनसीपी 20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.

Maharashtra Opinion Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को मिलेगी 205 सीटों पर बंपर जीत

गठबंधन नहीं हुआ तो किसे कितने वोट ?

बीजेपी- 31% शिवसेना- 15% कांग्रेस- 16% एनसीपी-12% अन्य-26%

क्या है मौजूदा सियासी समीकरण

2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन अभी तक सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है. शिवसेना के अलावा इस चुनाव में बीजेपी का कई और छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन है. इस चुनावो में भी बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया है.

वहीं, कांग्रेस इस बार एनसीपी के साथ मैदान में उतरी है. दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. बाकी सीटें इन दोनों पार्टियों ने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर तक है. राज्य में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र में करीब 8.94 करोड़ मतदाता हैं.

NOTE: एबीपी न्यूज के लिए C- VOTER ने इन दोनों राज्यों में वोटरों का मूड जाना है. इस ओपिनियन पोल में हरियाणा के 3793 और महाराष्ट्र के 4855 लोगों की राय ली गई है. दोनों राज्यों में ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget