एक्सप्लोरर

Akola Violence: अकोला हिंसा के बाद कंट्रोल में हालात, इंटरनेट पर बैन, 130 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

Akola Violence: अकोला में हिंसा के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. अहमदनगर जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर स्थित शेवगांव में 150 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए.

Akola Violence: महाराष्ट्र के अकोला शहर और अहमदनगर जिले के शेवगांव में पिछले दो दिनों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. जिसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अकोला, शेवगांव दंगों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी की भावना आहत न हो इसका ख्याल रखते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है. 

पुलिस ने मामले में अब तक 130 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. हालांकि अकोला और शेवगांव दोनों जगहों पर अब स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने अकोला और राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने शेवगांव का दौरा किया है.

150 लोगों के खिलाफ मामला किया गया दर्ज 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आग्रह किया है कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले, सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट करते समय सावधान और जिम्मेदार रहें. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पोस्ट से सामाजिक तनाव पैदा न हो और किसी की भावना आहत न हो. पुलिस ने अकोला में 100 से अधिक और शेवगांव में 32 लोगों को हिरासत में लिया है. 

इसके अलावा एक अधिकारी ने कहा कि अहमदनगर जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर स्थित शेवगांव में 150 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए. उन्होंने सोमवार (15 मई) को बताया कि पथराव में कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और जमकर तोड़फोड़ की. दंगाइयों ने हिंसा के दौरान कुछ दोपहिया और चार पहिया वाहनों में आग लगा दी.

इंटरनेट सेवाएं कर दी गई हैं बंद 
अकोला में हिंसा के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी नीमा अरोड़ा ने चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. डाबकी रोड और ओल्ड सिटी थाना अंतर्गत क्षेत्रों में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच कर्फ्यू लागू रहेगा, जबकि दिन के समय कुछ छूट दी जाएगी.

इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए अकोला और शेगांव में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें:

Karnataka Government Formation Live: कर्नाटक CM के नाम का आज हो सकता है ऐलान, सिद्धारमैया फाइनल लाइन के करीब, दिल्ली के लिए निकले शिवकुमार

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget