एक्सप्लोरर

मृत्यु पर विजय पाने वाले महामृत्युंजय का ऐसा मंदिर जहां सूतक काल में नहीं होते कपाट बंद

इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पौष कृष्ण अमावस्या आज 2 घंटे 53 मिनट तक रहा. वाराणसी में सभी मंदिरों के कपाट सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले रात 8 बजे बंद किए गए लेकिन महामृत्युंजय में कपाट को ग्रहण काल से मात्र कुछ देर पहले ही बंद किया.

वाराणसी: काशी में त्रिपुरारी महामृत्यंजय का एक ऐसा मंदिर है जिसका कपाट ग्रहण से पहले सूतक काल में नहीं बंद किया जाता है. वाराणसी के प्रमुख मंदिरों में से एक महामृत्युंजय मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए ग्रहण काल से मात्र कुछ देर पहले बंद किया जाता है. मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चन्द्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है.

वाराणसी में सभी मंदिरों के कपाट सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले रात 8 बजे बंद किए गए. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगा जिसमें मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए. मंदिर के कपाट सूर्य ग्रहण के मोक्ष के बाद आज 11:30 बजे खोले गए. सूर्य ग्रहण के कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट सुबह 6 बजे से दिन के साढ़े ग्यारह बजे तक बंद रहे. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पौष कृष्ण अमावस्या आज 2 घंटे 53 मिनट तक रहा.

वाराणसी में महामृत्युंजय मंदिर के प्रधान पुजारी सोमनाथ दीक्षित ने बताया कि इस मंदिर में भगवान का विग्रह स्वयंभू है और यह खुद मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाले महामृत्युंजय जी हैं. महामृत्युंजय मंदिर की शुरू से परंपरा है कि सूतक काल में ग्रहण लगने से कुछ देर पहले ही मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए बंद किया जाता है और ग्रहण उग्रह होने के बाद भगवान का विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद दुबारा मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाता है. सोमनाथ दीक्षित ने कहा कि ईश्वर को कोई ग्रहण छूता नहीं है यह सांसारिक लोकाचार है. ऋषि मुनियों से लेकर अनादि काल से यह परंपरा है. बाबा महामृत्युंजय स्वयंभू हैं दुनिया में अपनी तरह का यह अकेला मंदिर है.

धर्माचार्य बाबा बालक दास ने बताया की मृत्यु पर भी अभय देने वाले महामृत्युंजय जिन्होंने समुद्र मंथन के समय हलाहल विष धारण करके पूरी पृथ्वी को जलने से बचाया था. भगवान शंकर का महामृत्युंजय जाप जब व्यक्ति अकाल मृत्यु होने की स्थिति में पहुंचता है तो महामृत्युंजय जप कराया जाता है और उससे ईश्वर की कृपा से मृत्यु भी टल जाती है. इसलिए ग्रहण के सूतक का भगवान पर कोई बहुत असर नहीं रहता है श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भी केवल ग्रहण काल में ही बंद होता है और सूर्य ग्रहण में सूतक 12 घंटे का होता है.

बाबा बालक दास के अनुसार भगवान शंकर ही एक ऐसे देवता हैं जिन्हें मृत्यु से लेकर काल, काम क्रोध लोभ मोह हर चीज पर विजय प्राप्त है. ऐसे देखा जाए तो भगवान शंकर पर किसी की नहीं चलती लेकिन सृष्टि के नियम के हिसाब से परमात्मा की रची हुई सृष्टि कुछ के अधीन होकर भगवान शंकर चलाते हैं. इसलिए भगवान पर किसी तरह की मान्यताएं और नियम लागू नहीं होता है. उनका महामृत्युंजय मंत्र मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाला है लेकिन फिर भी भगवान शंकर सृष्टि की रचना को स्वीकार किया है.

ये भी पढ़ें

सूर्य ग्रहण 2019: खण्डग्रास सूर्य ग्रहण का किस राशि पर क्या रहेगा असर जानें, यहां धनु राशिफल 2020: नया साल धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जानें यहां, सूर्य ग्रहण समस्या लेकर आ सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget