एक्सप्लोरर

MP Engineering College: मध्य प्रदेश में हिंदी में पढ़ाई कर इंजीनियर नहीं बनना चाहते युवा! रिजर्व 90 फीसदी सीटें खाली

हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने के लिए राज्य सरकार ने कुल 200 सीटें रिजर्व रखी थी, लेकिन छात्रों ने हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने से दूरी बना ली और सिर्फ 20 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया.

MP Engineering College: मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिंदी भाषा के माध्यम से पढ़ाई करने के लिए कुल 200 सीटें हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 20 बच्चों ने एडमिशन लिया है. राज्य सरकार ने छात्रों की सहुलियत के लिए हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की शुरुआत की. इसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई भी हिंदी में शुरू की, लेकिन राज्य के छात्रों को हिंदी में पढ़ाई करने को लेकर कोई रुचि नहीं है.

कॉलेजों में हिंदी भाषा में पढ़ाई करने के लिए सीटें रिजर्व भी रखी गई थीं, जिसमें से 90 फीसदी सीटों पर स्टूडेंट्स ने एडमिशन ही नहीं लिया है. नतीजतन राज्य सरकार का यह प्रोजेक्ट हाशिए पर आ गया है. इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिंदी में पढ़ाई का हश्र यह है कि राज्य के महज तीन कॉलेजों में ही बीटेक और कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई हिन्दी में शुरू हो पाई है. 

राज्य सरकार ने 200 सीटें रिजर्व रखी
हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने के लिए राज्य सरकार ने कुल 200 सीटें रिजर्व रखी थी, लेकिन छात्रों ने हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने से दूरी बना ली है और नतीजा ये रहा की महज 20 स्टूडेंट्स ने ही हिन्दी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के ऑप्शन को चुना, जिसकी वजह से राज्य के कॉलेजों में 90 फीसदी सीटें खाली रह गईं.

इन ब्रांचों में हिंदी में पढ़ाई
सरकार के तरफ से जिन 11 कॉलेजों का चयन किया गया है, उनमें उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में हो रही है. इसी तरह से शासकीय जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दोनों विषयों की पढ़ाई हो रही है. हिंदी में इंजीनियरिंग करने के लिए जिन 20 छात्रों ने हिंदी भाषा को चुना है, उनमें से 19 छात्रों ने कम्प्यूटर साइंस व एक स्टूडेंट ने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग सब्जेक्ट का चुनाव किया है.

छात्रों के मुताबिक, हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई बिल्कुल भी समझ नहीं आ रही है. अंग्रेजी के सामान्य और सरल शब्दों को हिन्दी में बहुत कठिन तरीके से पेश किया गया है. इंजीनियरिंग करने के लिए हिंदी में सब्जेक्ट चुन लिया है, लेकिन अब परिणामों को लेकर मन में डर बना हुआ है. भविष्य की भी चिंता सता रही है कि हिंदी में पढ़ाई के बाद जॉब मिलेगी या नहीं.

स्टूडेंट और टीचर दोनों को परेशानी 
हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने में सिर्फ स्टूडेंट को ही नहीं बल्कि टीचर को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. टीचरों का मानना है कि तकनीकी शब्दों को हिंदी में बहुत उलझाया गया है. इंजीनियरिंग की किताबों में तकनीकी शब्दों का शास्त्रीय हिन्दी में अनुवाद किया गया है. उन्होंने कहा, "हिंदी में पढ़ाई के लिए टीचरों को हिंदी तकनीकी शब्दों को सीखना होगा, तब कहीं जाकर स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने में आसानी होगी."

ये भी पढ़ें:

Money Laundering Case: अंतरिम जमानत पर ही रहेंगी जैकलीन फर्नांडीस,15 नवंबर को आ सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget