एक्सप्लोरर

MP Women Rescued: 'हिम्मत नहीं खोई और बेटे को याद करती रही', नदी से रेस्क्यू की गई महिला ने बताया कैसे मौत को दी मात

Woman Rescued From Betwa River: मध्य प्रदेश की सोनम दांगी (Sonam Dangi) ने यह साबित कर दिखाया है कि साहस हो तो मौत को भी मात दी जा सकती है.

Madhya Pradesh's Women Rescued: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में उफनती बेतवा नदी में 12 घंटे से अधिक समय तक रहने के बाद आखिरकार 35 वर्षीय सोनम दांगी की जान बचा ली गई. उन्होंने शनिवार को बताया कि वह इस नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के एक खंभे में लगे लोहे की सरियों को पकड़कर अपने आठ वर्षीय बेटे के चेहरे को याद करती रही.

एक अधिकारी ने बताया कि सोनम अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके पड़रिया गांव जा रही थी, तभी गुरुवार शाम को करीब छह बजे बर्रीघाट पुल से मोटरसाइकिल से फिसलकर उफनती बेतवा नदी में गिर गई और काफी दूर बह गई. सोनम ने कहा, ‘मैं अपने भाई कल्लू दांगी के साथ रक्षाबंधन के मौके पर शाम करीब छह बजे बर्रीघाट पुल पार कर रही थी, तभी हमारी मोटरसाइकिल फिसल गई और मैं नदी में गिर गई. मुझे नदी में गिरता देख मेरा भाई भी नदी में कूद गया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह मुझे बचाने में नाकाम रहा.'

जिस नाव ने बचाया वह भी डूबी

सोनम ने बताया कि घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर तक बह जाने के बाद, "मैं निर्माणाधीन पुल के एक खंभे पर लगाए गए लोहे की सरियों में अटक गई और फिर मैं उन्हें पकड़ी रही. लेकिन रात होने के बाद मैं हिम्मत खोने लगी. आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश होती रही. मुझे अपने आठ साल के बेटे का चेहरा याद आता रहा. मैंने खुद को हिम्मत दी कि मुझे अपने बच्चे के लिए जीना है. मुझे सुबह करीब पांच बजे उस वक्त उम्मीद की किरण दिखाई दी जब बचावकर्मी मुझे बचाने के लिए नाव में सवार होकर आए. मुझे बचाने वाली नाव मुझे सुरक्षित स्थान पर ले जाते समय पलट गई और मैं फिर से पानी में बह गई. इसके बाद मैं पुल से लगभग पांच किलोमीटर दूर राजखेड़ा गांव में पेड़ की एक मोटी लकड़ी के सहारे नदी में अटक गयी, लेकिन अब मैंने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. आखिरकार मुझे वहां से बचा लिया गया."

सुरक्षित बचने के बाद भाई को राखी बांधी

सोनम ने बताया कि गांव वाले और बचावकर्मी मुझे एक ट्यूब की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले गए और फिर मैंने उस स्थान पर अपने भाई को राखी बांधी. बाद में मुझे अस्पताल ले गए, जहां मेरी मेडिकल जांच की गई. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने शुक्रवार को बताया कि सोनम के भाई को तत्काल बचा लिया गया था, लेकिन सोनम काफी तलाश करने के बाद रात 11 बजे बेतवा नदी के गंज स्थित एक निर्माणाधीन पुल के एक खंभे में लगे लोहे के सरियों के बीच मिली.

राजौरा ने आगे बताया कि रात दो बजे से बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन बेतवा नदी में बाढ़ और बहाव के कारण बचाव में लगी मोटर नौका वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी. उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे पांचवें प्रयास में नौका और उसके साथ पांच तैराक वहां तक पहुंच गये, लेकिन जब वे महिला को लाइफ जैकेट पहनाकर वहां से ला रहे थे, तभी तेज बहाव के कारण मोटर नौका पलट गई. सभी तैराक सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन महिला बह गई. राजखेड़ा में लोगों ने महिला को नदी में एक मोटी लकड़ी को पकड़े हुए देखा, जिसके बाद फिर ट्यूब के माध्यम से उसे किनारे पर लाया गया और उसे बचा लिया गया.

यह भी पढ़ें-

Indore News: इंदौर में भारी बारिश से हुए बाढ़ जैसे हालात, एक बच्चे को बचाने की कोशिश में 23 साल के युवक की डूबने से मौत

Agra में बहनों की बहादुरी के चर्चे, यमुना नदी में डूब रहे 4 युवकों को जान हथेली पर रखकर बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget