एक्सप्लोरर

MP schools reopen: सीएम शिवराज का एलान- मध्य प्रदेश में 26 जुलाई से 11वीं-12वीं के लिए खुलेंगे स्कूल, 50% छात्रों को होगी अनुमति

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग कोविड महामारी के अनुरूप व्यवहार का पालन करना जारी रखेंगे तो प्रदेश सरकार 9वीं, 10वीं कक्षाओं को फिर से खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी.

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल फिर से खोले जाएंगे. इसके बाद धीरे-धीरे बाकी क्लास भी शुरू की जाएंगी. मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा विद्या भारती के एक भवन का लोकार्पण करने के दौरान यह घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कहा, "घर बैठे छात्रों को इतने दिन हो गए. बाजार खुल गए हैं, आवाजाही शुरू हो गई है. बच्चे भी बाजार जा रहे हैं. इसलिए हम सरकार के रूप में भी महसूस कर रहे हैं कि 26 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह से स्कूल खोले जाने चाहिए. 11वीं और 12वीं की कक्षाएं आधी क्षमता के साथ आरंभ की जाएंगी. छात्रों के प्रत्येक बैच के लिए वैकल्पिक दिनों में कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इसमें विद्यार्थियों का एक बैच पहले दिन और दूसरा बैच अगले दिन कक्षाओं में शामिल होगा. शुरुआत में स्कूल सप्ताह में चार दिन के लिए फिर छह दिन के लिए लगाने चाहिए. अगर 15 अगस्त तक (महामारी की तीसरी लहर के बारे में) सब ठीक रहा तो हम धीरे-धीरे स्कूलों में अन्य कक्षाएं खोलेंगे. कॉलेज भी चरणबद्ध तरीके से आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे.

कोविड मामले कम होकर प्रतिदिन 20 तक रह गए
मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तीसरी लहर के लिहाज से तैयारी कर रही है. यदि लोग कोविड-19 महामारी के अनुरूप व्यवहार का पालन करना जारी रखेंगे तो प्रदेश सरकार 9वीं, 10वीं और फिर छठी से आठवीं कक्षाएं और उसके बाद प्राथमिक कक्षाओं को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी. कोविड-19 के मामले कम होकर प्रतिदिन 20 तक रह गए हैं और उपचाराधीन मामले भी कम होकर 250 पर आ गए हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के बंद होने से छात्र निराश हो रहे हैं और उन्हें अब ऑनलाइन कक्षाओं की बजाय वास्तविक कक्षाओं की जरुरत है. स्कूल संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में स्कूल दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें-
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटी, तीन किश्तों को मिलाकर 11% बढ़ेगा DA

PM Modi Varanasi Visit: काशी दौरे में यूपी चुनाव को लेकर एजेंडा सेट कर सकते हैं PM मोदी, जानें- क्या रहेगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget