एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार से मिला राज्य मंत्री का दर्जा ठुकरा सकते हैं संत!

कुछ संत सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं है. नाम न छापने की शर्त पर एक संत ने कहा कि उनके लिए बत्ती वाली गाड़ी और सुविधाओं का कोई महत्व नहीं है. वे तो वैसे ही समाज में जन जागृति लाने का काम करते है.

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पांच हिंदू धार्मिक और आध्यात्मिक संतो को मंत्री का राज्य मंत्री का दर्जा दिया है, लेकिन वे इसे छोड़ सकते हैं. दरअसल राज्य सरकार ने नर्मदा नदी के संरक्षण और पौधा रोपण के लिए जनजागृति लाने के लिए पांच संतों की विशेष समिति बनाई है. इस समिति के कुछ सदस्य राज्यमंत्री का पद दिए जाने से सहमत नहीं है, लिहाजा वे सरकार से मिले इस दायित्व को ठुकरा भी सकते हैं. समिति के सदस्य कंप्यूटर बाबा का कहना है कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा के संरक्षण के लिए यात्रा निकाली थी. इसमें संतों को भी महत्व दिया गया है. वहीं, कंप्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा पदयात्रा को व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा करार दिया है.

वहीं कुछ संत सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं है. नाम न छापने की शर्त पर एक संत ने कहा कि उनके लिए बत्ती वाली गाड़ी और सुविधाओं का कोई महत्व नहीं है. वे तो वैसे ही समाज में जन जागृति लाने का काम करते है. नदी बचाओ, पेड़ लगाओ इस तरह का अभियान उनके लिए आम है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे सरकार के राज्यमंत्री के दर्जे को स्वीकार करेंगे तो उनका जवाब था कि उन्हें इस तरह के विशेषाधिकार की कतई जरूरत नहीं है.

बता दें कि मंगलवार को राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों विशेष रूप से नर्मदा के किनारे वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति निंरतर जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए विशेष समिति गठित की. इस समिति में बतौर सदस्य नर्मदानन्द, हरिहरानंद, कंप्यूटर बाबा, भैय्यू महाराज और पंडित योगेंद्र महंत को शामिल किया गया. सभी सदस्यों को राज्य मंत्री का दर्जा देने की बात कही गई है.

इस समिति के गठन और संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर राजनीतिक हल्कों में बहस का दौर शुरू हो गया है. साथ ही बुधवार को तमाम अखबार राज्यमंत्री का दर्जा पाए संतों के पूर्व में लिए गए फैसलों से रंगे हुए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इन संतों में से कई ने इंदौर में 28 मार्च को एक बैठक करके नर्मदा घोटाला यात्रा निकालने का ऐलान किया था. संतों ने नर्मदा किनारे हुए वृक्षारोपण में बड़े घोटाले का आरोप लगाया था. अब सरकार द्वारा उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने से सवाल उठने लगे हैं. यही कारण है कि कई संत पद को ठुकराने का मन बना रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget