एक्सप्लोरर

'लव जिहाद' को लेकर कानून बनाएगी एमपी की शिवराज सरकार, होगी पांच साल की सजा

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने जा रही है. जिसको लेकर विधि विशेषज्ञों से राय लेकर सरकार समाज के सभी वर्गों से इसको लेकर चर्चा भी कर रही है.

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद के खिलाफ अगले विधानसभा सत्र में विधेयक लाने जा रही है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में लव जिहाद को लेकर विधेयक लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लव जिहाद में 5 साल के कठोर कारावास की सजा का प्रावधान रहेगा और ही गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा. साथ ही सहयोग करने वाला भी मुख्य आरोपी की तरह अपराधी होगा. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर कोई शादी के लिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसके लिए एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन करना अनिवार्य रहेगा.

लव जिहाद के मामलों से सख्ती से निपटेंगे- शिवराज

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लव जिहाद के खिलाफ बड़ा बयान दे चुके हैं और साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ऐसे मामले सामने आने पर उससे सख्ती से निपटा जाएगा और जल्द ही मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून को अमली जामा पहना दिया जाएगा. उन्होंने मंत्रालय में गृह विभाग की एक हाई लेवल मीटिंग के दौरान मंत्री और अफसरों के साथ यह तय किया था.

सीएम शिवराज सिंह चौहान के लव जिहाद पर कानून बनाए जाने के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने तो इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लव जिहाद कानून बनाने का मसौदा मांगा. रामेश्वर शर्मा का कहना है कि जिस तरह से नाम बदलकर लड़की को धोखा दिया जाता है और फिर उसके साथ जो कुछ भी होता है ऐसे में जरूरी है कि देश भर में इसके लिए एक सा कानून बने.

बेटियों की रक्षा करना भी एक कर्तव्य- रामेश्वर शर्मा 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पिछले कई मामलों में ऐसा देखने में आया है कि एक राज्य में कानून के तहत अलग कार्रवाई होती है और दूसरे राज्य में अलग कार्रवाई होती है, इसीलिए मैंने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक जैसा कानून बन पाएगा. हालांकि जब आज तक ने प्रोटेम स्पीकर से पूछा कि संवैधानिक पद पर होने के बावजूद वो इस तरह के फैसले कैसे ले सकते हैं तो उन्होंने कहा कि 'बेटियों की रक्षा करना भी एक कर्तव्य है जो संविधान में दिया है'.

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने लव जिहाद पर विधानसभा में विधेयक लाने का बयान देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने जा रही है. जिसको लेकर विधि विशेषज्ञों से राय लेकर सरकार समाज के सभी वर्गों से इसको लेकर चर्चा भी कर रही है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: कोरोना के केस बढ़े तो छोटे स्तर का Lockdown फिर संभव, केंद्र को भेज दिया है प्रस्ताव- केजरीवाल

चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में फिर बगावत, नेताओं ने कहा- ‘चाहो तो पार्टी से निकाल दो’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget