एक्सप्लोरर

Shivraj Singh Chouhan: मामा के मन में क्या चल रहा? खत्म हुई शिवराज की राजनीति या पार्टी देगी कुछ बड़ा इनाम, जानें

शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में करीब 18 साल तक काम किया है. इस बार चुनाव में बीजेपी की जीत में शिवराज का बड़ा योगदान माना गया था.

Shivraj Singh Chouhan Future: मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस तरह शिवराज युग का अंत ह गया है. अब सबकी नजर शिवराज सिंह चौहान पर है. आखिर उनके मन में क्या है, क्या मामा सियासत से संन्यास लेने की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. शिवराज सिंह ने दो दिन में जिस तरह के दो अलग-अलग बयान दिए हैं. उसने राजनीतिक पंडितों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

दरअसल, तीन दिसंबर को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और मध्य प्रदेश में बीजेपी को सत्ता मिली तो उम्मीद की जा रही थी कि इस बंपर जीत का इनाम मामा को मिलेगा और वह सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.

अचानक बदल गया शिवराज सिंह का हाव-भाव 

सीएम के चयन तक शिवराज जी-जान से मैदान पर काम कर रहे थे. वह 2024 की तैयारी की भी बात कह रहे थे, लेकिन जब से मोहन यादव के नाम का ऐलान हुआ है, तब से उनके हाव-भाव बदले-बदले से नजर आ रहे हैं. यह बदलाव पिछले तीन दिनों में साफ तौर पर देखनो को मिला है. उनकी तरफ से दिए गए दो बयानों के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन में दिया है ये बयान

शिवराज सिंह चौहान ने 13 दिसंबर को मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली न जाने के सवाल पर कहा था कि, मांगने से बेहतर मर जाना है. इसके बाद बुधवार (14 दिसंबर) को मोहन यादव के शपथ ग्रहण की तैयारी से ठीक पहले शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को “विदा... रख दी चदरिया” वाला बयान देकर सबको चौंका दिया.

मामा के भविष्य को लेकर उठ रहे ये सवाल

शिवराज के इन दो बयानों के बाद सवाल उठ रहा है कि, क्या शिवराज सियासत से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं? क्या शिवराज अब सक्रिय राजनीति से दूरी बनाना चाहते हैं?  क्या शिवराज केंद्रीय राजनीति में नहीं जाएंगे?

संन्यास से अलग ये हो सकता है भविष्य

शिवराज सिंह चौहान अगर राजनीति से संन्यास नहीं लेते हैं तो उनके पास केंद्र की राजनीति का ही विकल्प बचता है. 64 साल के शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. वह बीजेपी के पुराने नेताओं में से एक हैं. इनकी छवि डाउन टु अर्थ वाली है. ऐसे में चर्चा है कि पार्टी शिवराज को राष्ट्रीय राजनीति में लाकर लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी लोकप्रियता का फायदा उठा सकती है. उन्हें केंद्र में मंत्री बनाने की चर्चा भी चल रही है. इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान को जेपी नड्डा के बाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है.

ये भी पढ़ें

JP Nadda: बीजेपी कैसे चुनती है सीएम पद के उम्मीदवार, विष्णुदेव, मोहन और भजन लाल क्यों बने मुख्यमंत्री? नड्डा ने बताया राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget