अगर कोरोना वैक्सीन का कोई दे रहा ऑफर तो ना आएं झांसे में, पुलिस ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरूवार को लोगों से झांसे में ना आने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे जो भी मोबाइल फोन कॉल्स या मैसेज आए जो कोरोना वैक्सीन को लेकर नाम दर्ज करने के बारे में हो संभल जाएं.

देश में अगले कुछ दिनों के भीतर कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को आपात मंजूरी मिल जाएगा और लोगों के बीच टीकाकरण का काम भी शुरू हो जाएगा. इस बीच, लोगों के पास अब ऐसे फॉन कॉल्स आने शुरू हो गए हैं जो कोरोना वैक्सीन का ऑफर कर रहे हैं और लोगों से आधार कार्ड की जानकारी मांग रहे हैं.
मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरूवार को लोगों से झांसे में ना आने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे जो भी मोबाइल फोन कॉल्स या मैसेज आए जो कोरोना वैक्सीन को लेकर नाम दर्ज करने के बारे में हो संभल जाएं.
साइबर क्राइम के एडिशन सुपरिटेंडेंड ऑफ पुलिस रजत सकलेचा ने कहा- "लोगों को ऐसे फोन कॉल नहीं अटैंड करना चाहिए या फिर ऐसे लिंक पर क्लिक नहीं करनी चाहिए जो कोरोना वैक्सीन का ऑफर कर रहा हो." उन्होंने संवाददाताओं से कहा- साइबर फर्जीवाड़ों की तरफ से यह एक प्रयास है ताकि संवेदनशील जानकी लेकर एकाउंट से पैसे उड़ा सके.
सकलेचा ने कहा, एक छात्र को कॉल पर इस तरह की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने साइबर विंग को सूचित किया. इसके बाद रैकेट को लेकर एडवाइजरी वॉर्निंग जारी की गई है.
उन्होंने कहा- फर्जीवाड़ा करने वाले वैक्सीन के प्री-रजिस्ट्रेशन के बदले आपसे जानकारी जैसे आधार कार्ड नंबर मांगेंगे और उसके बाद ओटीपी के जरिए इंटरनेट लिंक बैंक एकाउंस से सारा पैसा निकाल लेंगे.
ये भी पढ़ें: Corona Vaccine: भारत में कब तक मिलेगी कोरोना वैक्सीन? ये है प्लान






















