एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: मंत्रिमंडल गठन शिवराज की दूसरी परीक्षा, 9 बागी नेताओं की जगह लगभग तय

शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गठन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हो सकता है.मंत्रीमंडल में कांग्रेस के नौ बागी नेताओं को जगह मिल सकती है.

भोपाल: प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर बीजेपी ने सरकार तो बना ली है, लेकिन कोरोना वायरस से निपटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मंत्रिमंडल का गठन और तमाम बड़े नेताओं समेत बागियों और अनुभवी विधायकों को संतुष्ट करना बड़ी चुनौती होगा. शिवराज मंत्रिमंडल का गठन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हो सकता है. शिवराज के मंत्रिमंडल में 25 से 30 मंत्रियों को जगह मिल सकती है.

कांग्रेस के 9 बागी अब बीजेपी के मंत्री होंगे

शिवराज सिंह चौहान की सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और कांग्रेस के बागी 22 विधायकों में से 9 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है. इनमें तुलसी सिलावट, महेंद्र सिसोदिया, गोविंद राजपूत, प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी और प्रद्युम्न तोमर जैसे नाम प्रमुख हैं जो पहले कांग्रेस सरकार में भी मंत्री थे.

इसके अलावा वरिष्ठ बागी विधायक बिसाहूलाल साह, ऐंदल सिंह कंसाना और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं.

कैबिनेट मंत्रियों के साथ 8 राज्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान का मंत्रिमंडल 25 से 30 सदस्य होने की संभावना है जिसमें करीब 8 राज्यमंत्री भी हो सकते हैं. वहीं शिवराज के सामने अपने करीबियों को मंत्रिमंडल में शामिल करना बड़ी चुनौती होगी.

बीजेपी के बड़े नेता माने जाने वाले जगदीश देवड़ा, अजय विश्नोई, करण सिंह वर्मा, कमल पटेल, मीना सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मंत्री पद के दावेदार हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में शिवराज के 13 मंत्री चुनाव हार गए थे और कई नेताओं को टिकट तक नहीं मिला था.

बागियों की एन्ट्री से बिगड़ेगा दलित समीकरण

बीजेपी में कांग्रेस के बड़े दलित नेताओं की एंट्री से पार्टी का इंटरनल दलित समीकरण बिगड़ने के आसार हैं. कांग्रेस से बीजेपी में आए तुलसी सिलावट, इमरती देवी और प्रभु राम चौधरी दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं.

अगर इन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जाती है तो बीजेपी के वरिष्ठ दलित और आदिवासी नेताओं को साधना शिवराज के लिए टेढ़ी खीर हो सकता है. ओमप्रकाश सकलेचा, यशपाल सिसोदिया, राजेंद्र पांडे, देवेंद्र वर्मा, रमेश मेंदोला और उषा ठाकुर जैसे कुछ ऐसे विधायक है जो तीन या चार बार से चुनकर आ रहे हैं इसके चलते यह सभी भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं.

इनका मंत्री बनना लगभग तय

ऑपरेशन लोटस में अहम भूमिका निभाने वाले और प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, रामपाल सिंह, अरविंद भदौरिया, विश्वास सारंग, गौरीशंकर बिसेन, जालम सिंह पटेल, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, पारस जैन, विजय शाह, सीताशरण शर्मा, सुरेंद्र पटवा कुछ ऐसे बड़े नाम है जो पहले भी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और इस बार भी प्रबल दावेदार हैं.

ये भी पढ़ें-

लॉकडाउन ने दी प्रदूषण से राहत, महानगरों में पिछले 5 दिनों के अंदर दर्ज हुई 25 फीसदी तक की गिरावट

लॉकडाउन के बीच पहली जुमे की नमाज़ आज, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की घर पर नमाज़ पढ़ने की अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget