एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 2.5 फीट लंबे कैलाश ठाकुर ने पहली बार डाला वोट, मतदान के लिए उत्साह देख लोग हुए हैरान

Madhya Pradesh Election: निर्वाचन आयोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम कोशिश कर रहा है. इसका असर अब दिखने भी लगा है. एमपी के कैलाश ठाकुर के मतदान के प्रति उत्साह की तारीफ चुनाव आयोग ने भी की है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: ढाई फीट की लंबाई वाले कैलाश ठाकुर देखने में बहुत छोटे लगते हैं. उन्हें देखकर लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं और बच्चा समझ बैठते हैं, लेकिन शुक्रवार (17 नवंबर) को उन्होंने एक बड़ा काम किया. लोकतंत्र के पर्व मतदान में पहली बार भाग लेकर वह काफी अच्छा महसूस कर रहे थे. पहली बार वोट डालने का उत्साह उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था.  

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रहने वाले कैलाश ठाकुर राज्य के सबसे छोटे मतदाता माने जा रहे हैं. वह मंडला विधानसभा क्षेत्र में बने एक पोलिंग बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे. जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने अधिकतर लोगों का ध्यान खींचा. दूसरे लोग भी वोट डालने के प्रति उनके उत्साह को देखकर हैरान थे.

इसी साल हुए हैं 18 साल के

कैलाश ठाकुर 22 अप्रैल 2023 को 18 साल के हुए थे. इसके बाद उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाया. चुनाव से कुछ दिन पहले ही उन्हें वोटर आई कार्ड मिला था. वोटर आई कार्ड मिलने के बाद कैलाश ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि, "मैं पहली बार मतदान करूंगा और अपने वोट का इस्तेमाल मैं एक अच्छी सरकार चुनने के लिए करूंगा जो मध्य प्रदेश का विकास करेगी."

पिता ने बेटे के वोटर बनने पर जताई खुशी

वहीं, कैलाश ठाकुर के पिता भुवन लाल ठाकुर ने कहा, ''कैलाश बचपन से ही कुपोषण का शिकार है, जिसके कारण उसकी लंबाई सामान्य लोगों से अलग है. कैलाश बहुत अच्छी बातचीत करता है, इस वजह से ही वह पूरे गांव का चहेता है. मुझे बहुत खुशी है कि वह अब वोटर बन गया है.''

निर्वाचन अधिकारी ने भी की तारीफ

दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी और मंडला की कलेक्टर सलोनी सिडाना ने कैलाश ठाकुर को विशेष मतदाता मानते हुए वोटिंग को लेकर उनके उत्साह की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है.  

ये भी पढ़ें

मुश्किल प्रक्रिया की वजह से गोद लेने वालों में आ रही कमी, इसे आसान बनाना कितना दुश्वार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget