एक्सप्लोरर

एम करुणानिधि की सेहत में थोड़ा सुधार, फिलहाल 2 दिन अस्पताल में ही रहेंगे

कावेरी अस्पताल ने बताया था कि वह करुणानिधि की हालत को मॉनिटर कर रहे हैं. लेकिन उनकी हालत दर रात गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है.

नई दिल्लीः डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में फिर एक बार शनिवार देर रात भर्ती कराया गया. तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते देर रात उन्हें अस्पताल लाना पड़ा. 94 साल के एम करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण से पीड़ित हैं. उनका घर में ही इलाज चल रहा था. कावेरी अस्पताल ने बताया था कि वह करुणानिधि की हालत को मॉनिटर कर रहे हैं. लेकिन उनकी हालत दर रात गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है. अस्पताल की ओर से जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि करुणानिधि का ब्लड प्रेशर एकाएक गिर गया जिससे उनकी हालत और खराब हो गई. हालांकि अब ब्लड प्रेशर स्थिर बताया जा रहा है और वो इस वक़्त आइसीयू में हैं जहां डॉक्टर्स उन्हें पूरी तरह मॉनिटर कर रहे हैं.

बीमार करुणानिधि को देखने के लिए गोपालपुरम स्थित उनके घर पर गुरुवार सुबह से ही नेताओं का तांता लगा रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करुणानिधि के बेटे स्टालिन से पिता करुणानिधि का हाल पूछा. स्टालिन ने कहा था कि करुणानिधि के स्वास्थ्य में प्रगति हो रही है. आज भी नेताओं का उनके घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद और मुकुल वासनिक भी अस्पताल पहुंच कर पुत्र एमके स्टालिन से मिले और करुणानिधि की सेहत का हाल लिया. बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण भी पहुंची. साथ ही राज्य के अलग अलग पार्टियों के नेताओं का आना जाना भी जारी है. डीएमके के नेता टीकेएस इलांगोवन ने बताया कि जनरल ट्रीटमेंट के लिए अब भी दो दिन करुणानिधि अस्पताल में ही रहेंगे.

अपने नेता से मिलने आ रहे डीएमके कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए गोपालपुरम स्थित करुणानिधि के आवास की सुरक्षा तक बढ़ा दी गई थी. साथ ही अस्पताल के बाहर भी कड़ी सुरक्षा है. करुणानिधि अक्तूबर 2016 से ही बीमार चल रहे हैं और सक्रिय राजनीति से दूर हैं. यहीं कारण है कि उन्होंने अपने छोटे बेटे स्टालिन को अपना उत्तरधिकारी चुन कर पार्टी का वर्किंग प्रेसिडेंट घोषित किया था. अब पार्टी का ज़िम्मा एम के स्टालिन पर ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget