एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को धूल चटाने वाली उत्तरी कमान को मिला नया कमांडर-इन-चीफ, जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा

Northern Command New GoC: उत्तरी कमान के नए कमांडर-इन-चीफ को ये जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और उत्तरी कमान का महत्व पहले से ज्यादा हो गया है.

Northern Command GoC: जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ चुका है. पड़ोसी देश के खिलाफ कई एक्शन लिए गए हैं. इन सब के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के उपप्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को उत्तरी कमान का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया है. सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई.

प्रतीक शर्मा लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र की जगह लेंगे जो 31 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं. उत्तरी कमान भारतीय सेना की महत्वपूर्ण यूनिट है. ये पश्चिम में एलओसी और पूर्व में लद्दाख को घेरती है. इन दोनों ही जगहों पर भारत को टेंशन देने वाले पाकिस्तान और चीन की सेनाओं से उत्तरी कमान ही भिड़ती है. हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब सेना प्रमुख श्रीनगर पहुंचे थे तो प्रतीक शर्मा भी उनके साथ थे.

महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुक हैं प्रतीक शर्मा

तीन दशकों से ज्यादा का उनका शानदार करियर रहा है. लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने ऑपरेशन पवन (श्रीलंका में शांति सेना अभियान), मेघदूत (सियाचिन में तैनाती), रक्षक (जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियान) और पराक्रम (संसद हमले के बाद सीमा पर तैनाती) सहित अलग-अलग मौकों पर सक्रिय भूमिका और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है. वो एक अनुभवी इन्फैंट्री अधिकारी हैं.

एमवी सुचिंद्र कुमार की लेंगे जगह   

खड़गपुर कोर के जीओसी के रूप में सेवा देने के अलावा, उन्होंने सैन्य सचिव शाखा के महानिदेशक सैन्य संचालन सहित प्रमुख पदों पर भी काम किया है. नई दिल्ली में सेना मुख्यालय में नव संस्थागत सूचना निदेशालय में महानिदेशक, सूचना युद्ध के पद पर भी काम कर चुके हैं.

मौजूदा लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने फरवरी 2024 में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) के रूप में पदभार संभाला है.

ये भी पढ़ें: 'अल्लाहू-अकबर बोलते ही बरसने लगीं गोलियां', चश्मदीद ऋषि भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget