एक्सप्लोरर

सेना और वायुसेना को मिले नए प्रमुख, बिपिन रावत और वीरेन्द्र सिंह धनोवा ने संभाला पदभार

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने सेना के 27वें प्रमुख का आज प्रभार संभाल लिया. उन्होंने जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह ली, जो 42 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए. एयर मार्शल वीरेन्द्र सिंह धनोवा ने भी अनूप राहा की जगह 25वें वायुसेना प्रमुख का प्रभार संभाला. जनरल रावत को दो वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल, प्रवीण बख्शी और पीएम हारिज पर तरजीह दी गई है.

लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी ने नये सेना प्रमुख को पूरा सहयोग देने की घोषणा की है. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि वह पूरी पेशवर गंभीरता के साथ नेतृत्व करते रहेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘सेना प्रमुख का पद भार संभालने पर जनरल बिपिन रावत को मैं अपनी शुभकामनाएं और पूर्वी कमान को पूरा सहयोग देता हूं.’’ इससे पहले ये अटकलें थी कि लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं या समय से पहले सेवानिवृत्ति ले सकते हैं. उन्होंने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से भी हाल में मुलाकात की थी.

उन्होंने अनुरोध किया था कि मीडिया और सोशल मीडिया में अटकलबाजी और ‘ट्रालिंग’ बंद होनी चाहिए. साथ ही हर किसी को सेना एवं राष्ट्र की बेहतरी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए. इस बारे में अटकलें हैं कि लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का नया पद दिया जा सकता है, जिस सिलसिले में पर्रिकर अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे. हालांकि, सूत्रों ने संकेत दिया कि ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं होगा.

जनरल सुहाग ने कहा कि सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. उन्होंने खुली छूट देने और ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना लागू करने को लेकर सरकार का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि घुसपैठ की कोशिशें इस साल बढ़ गई और मारे आतंकवादियों की संख्या पिछले साल की तुलना में करीब दोगुनी है.

जनरल ने कहा कि सेना ने उनके कार्यकाल के दौरान संचालनात्मक तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया. सुहाग ने कहा कि जब उन्होंने पद भार संभाला था तब उन्होंने कहा था कि हमारे हितों के खिलाफ किसी भी हरकत पर फौरन, उचित और तीव्र प्रतिक्रिया की जाएगी. ‘‘सेना ने पिछले ढाई साल में ऐसा किया.’’ बाद में दोपहर के वक्त उन्होंने रावत को प्रभार सौंपा, जो आईएमए से दिसंबर 1978 में 11 वीं गोरखा राइफल की पांचवीं बटालियन में शामिल हुए थे. उन्हें अकादमी में ‘सॉर्ड ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया था.’’ इससे पहले दिन में जनरल सुहाग, वायुसेना प्रमुख राहा ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की और गार्ड ऑफ ऑनर लिया.

नये वायुसेना प्रमुख धनोवा ने वायुसेना की हवाई अभियान की अवधारणा को समकालिक युद्ध व्यवहारों में तब्दील किया है.

उन्होंने मुख्य रूप से किरण और मिग 21 विमान उड़ाई, जिसके जरिए उन्हें जगुआर से लेकर अत्याधुनिक मिग 29 और सुखोई 30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों का अनुभव प्राप्त हुआ.

एयर मार्शल ने कई उपलिब्धयां हासिल की. एक अग्रिम जमीनी हमला फाइटर स्कवाड्रन का कमांडिंग अधिकारी होने के नाते उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ करगिल के सीमित युद्ध में दुश्मन को उनके ठिकाने से बाहर निकालने में वायुसेना का नेतृत्व किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget