एक्सप्लोरर

LPG Price Hike: कैसे बनेंगे होली के पकवान? घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा तो खरगे ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

LPG Cylinder Price: केंद्र सरकार ने होने के पहले एलपीजी गैस सिलिंडर और कमर्शियल गैस के दाम भी बढ़े हैं. कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे मोदी सरकार का होली गिफ्ट बताया है.

LPG Price Hike: होली के पहले घरेलू गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. घरेलू गैस के दाम में वृद्धि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, जनता पूछ रही है, अब होली के पकवान कैसे बनेंगे. 

1 मार्च को केंद्र सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिंलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की है. घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ है, जबकि कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार का गिफ्ट
बढ़े दामों पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे मोदी सरकार का होली गिफ्ट बताया है. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, "मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया.  LPG सिलेंडर पर '𝟱𝟬 रुपए' ज्यादा वसूले जाएंगे. कमर्शियल सिलेंडर पर '𝟯𝟱𝟬 रुपए' ज्यादा वसूले जाएंगे."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शायराना अंदाज में निशाना साधा है. खरगे ने ट्विटर पर लिखा, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए. कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महंगा हुआ. जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ? मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान !"

बुधवार से ही लागू होगा नया रेट
घरेलू और कमर्शियल सिलिंडर के बढ़े हुए दाम 1 मार्च से ही लागू होंगे. कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलिंडर 1053 रुपये की जगह 1103 रुपये में मिलेगा. वहीं, कमर्शियल सिलिंडर दिल्ली में 2119.50 रुपये में मिलेगा. पहले यह 1759 रुपये में मिल रहा था. 

मुंबई में घरेलू एलपीजी के दाम 1052.50 रुपये, कोलकाता में1079 रुपये और चेन्नई में घरेलू एलपीजी के दाम 1068.50 रुपये हो गए हैं. 

घरेलू गैस के दामों में मोदी सरकार ने 8 महीने बाद वृद्धि की है. इससे पहले 1 जुलाई को घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफ देखा गया था.

यह भी पढ़ें

मार्च के पहले दिन मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में बारिश, उत्तर भारत में तेज हवाएं, IMD का अलर्ट पढ़ें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget