एक्सप्लोरर

कोरोना की जंग में प्राण फूंकने आया 'प्राणवायु' वेंटिलेटर, AIIMS ऋषिकेश ने किया सफल परीक्षण का दावा

भारत में स्वदेशी वेंटिलेटर का सफल परीक्षण कर लिया गया है.कोविड-19 मरीजों की जान बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है.

कोरोना वायरस के तेजी से फैलते मामले के कारण उपकरणों की भारी कमी हो गई है. वेंटिलेटर, ग्लोव्स, आईसीयू, पीपीई किट्स जैसे स्वास्थ्य उपकरण कोरोना की जंग के लिए पर्याप्त नहीं हो रहे हैं. ऐसे में एम्स ऋषिकेश और IIT रुड़की की पहल किसी वरदान से कम नहीं है.

स्वदेशी वेंटिलेटर का सफल परीक्षण

एम्स ऋषिकेश और IIT रुड़की ने किफायती वेंटिलेटर का कामयाब परीक्षण किया है. मंगलवार को ऋषिकेश एम्स के डॉक्टरों ने ऐलान किया कि 'प्राणवायु' का सफल परीक्षण कर लिया गया है. IIT रुड़की की मदद से बनाया गया उपकरण विशेष तौर पर कोविड-19 मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. प्राणवायु नामी वेंटिलेटर को दो महीने पहले विकसित किया गया था. इसकी कीमत 25 हजार से 30 हजार के बीच रखी गई है. एम्स के डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम ने इसकी विश्ववसनीयता और प्रभावी होने की पुष्टि की है.

कोविड-19 की जंग में प्राण फूंकेगा 'प्राणवायु'

अधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी वेंटिलेटर का परीक्षण एम्स के लैब में किया गया. एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर रविकांत ने कम समय में उन्नत क्षमता के साथ वेंटिलेटर के निर्माण पर टीम को बधाई दी है. उन्होंने कोरोना संकट की घड़ी में किफायती वेंटिलेटर को बहुत फायदेमंद बताया. IIT रुड़की के डायरेक्टर अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि वेंटिलेटर की तैयारी में देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने स्वदेशी उपकरण को सरकार के 'मेक इन इंडिया' अभियान का पथ प्रदर्शक बताया. वेंटिलेटर को इस तरह तैयार किया गया है कि जरूरत पड़ने पर इसे ICU की शक्ल भी दिया जा सकेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि स्वदेशी वेंटिलेटर ज्यादा जोखिम वाले मरीजों की जिंदगी बचाने में मददगार साबित हो.

गुजरात में सेवानिवृत्त IPS अधिकारी की कोरोना से मौत, 72 साल की थी उम्र

तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज विधायक तमोनाश घोष की कोरोना से मौत, ममता बनर्जी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget