एक्सप्लोरर

Tunisha Suicide Case: तुनिषा सुसाइड केस में BJP नेता बोले- लव जिहाद का मामला हुआ तो जांच होगी और पता लगाएंगे किसकी साजिश है

Tunisha Sharma Death Case: तुनिषा शर्मा की मां की शिकायत के आधार पर अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार करने और 4 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद सांप्रदायिक एंगल से जोड़ा गया. 

TV Actress Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (TV Actress Tunisha Sharma) आत्महत्या मामले (Suicide Case) में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम (BJP MLA Ram Kadam) ने रविवार को कहा है कि तुनिषा शर्मा की मौत के पीछे कोई 'लव जिहाद' एंगल (Love Jihad Angle) है, तो पुलिस (Police) इसकी जांच करेगी और जिम्मेदार शख्स की पहचान करेगी. बीजेपी विधायक ने कहा कि तुनिषा शर्मा के परिवार को न्याय (Justice) मिलेगा, तुनिषा शर्मा की मां की शिकायत के आधार पर अभिनेता शीजान खान (Actor Seezan Khan) को गिरफ्तार करने और चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेजे जाने के बाद सांप्रदायिक एंगल से जोड़ा गया. 

वहीं मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया, 'तुनिषा शर्मा एक टीवी अभिनेत्री के तौर पर काम करती थीं. तुनिषा का शीजान खान से अफेयर चल रहा था. 15 दिनों पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद तुनिषा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि तुनिषा की मौत फांसी लगाने की वजह से हुई है.' उन्होंने आगे कहा, "अब तक जांच चल रही है. आरोपी शीजान और मृतक तुनिषा दोनों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. अब तक किसी अन्य संबंध, ब्लैकमेलिंग या लव जिहाद का कोई एंगल नहीं मिला है."

शीजान पर Section 306  का मामला दर्ज 

माना जा रहा था कि तुनिषा शीज़ान खान के साथ रिलेशनशिप में थी और 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद तुनिशा कथित तौर पर डिप्रेशन में चली गई. शनिवार को 21 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने शूटिंग सेट पर आत्महत्या कर ली. इसके बाद शीजान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि कहीं पर भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और पुलिस ने कहा कि वे हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इस केस की जांच कर रहे हैं.

शूटिंग सेट पर लटकी मिलीं तुनिषा शर्मा

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले (Palghar District) के वसई (Vasai) में एक सीरियल के सेट पर, तुनिषा शर्मा की लाश (Dead Body of Tunisha Sharma) वॉशरूम का दरवाजा तोड़े जाने के बाद अंदर लटकी मिली. सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि शूटिंग शेड्यूल के दौरान चाय के ब्रेक (Tea Break) के बाद तुनिषा टॉयलेट गई और वापस नहीं लौटी. जब पुलिस ने सेट पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो तुनिषा को फंदे से लटके हुए पाया. शीजान खान (Seezan Khan) को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद, उनके वकील शरद राय ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और सभी आरोप निराधार हैं.

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Death: अपने बर्थडे को लेकर एक्साइटेड थीं तुनिषा शर्मा, फ्रेंड विनीत रैना संग बनाया था ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget