एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: 'डीजे-रैलियों से लाउडस्पीकर बैन हों, बोले ओपी राजभर, कांवड़ यात्रा को लेकर भी कही बड़ी बात

Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर मामले को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने शादियों में बजने वाले डीजे और नेताओं की रैलियों में लगने वाले लाउडस्पीकर पर भी रोक लगाने की मांग की है.

Loudspeaker Controversy: लाउडस्पीकर मामले को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शादियों में बजने वाले डीजे और नेताओं की रैलियों में लगने वाले लाउडस्पीकर पर भी रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कांवड़ यात्रा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सड़क पर नमाज़ नहीं होगी तो कांवड़ यात्रा को भी सड़कों पर रोका जाएगा क्या? राजभर ने कहा कि नमाज़ सड़कों पर तभी पढ़ी जाती है जब मस्जिद में जगह नहीं होती है, ऐसे में आधे एक घण्टे की नमाज सड़कों पर नहीं होगा तो कांवड़ यात्रा में तो सड़कों पर कब्ज़ा हो जाता है, उसपर नियंत्रण कैसे करेंगे. 

उन्होंने कहा कि लोगों को कांवड़ यात्रा में जाना ही नहीं चाहिए क्योंकि उच्च जाति के लोग कांवड़ में नहीं जाते, सिर्फ छोटी जाति के लोग जाते हैं. इसलिए उन्हें आगे बढ़ना है तो कांवड़ यात्रा पर नहीं जाना चाहिए. नेताओं की रैलियों में लाउडस्पीकर पर भी रोक की मांग की है. उमर अब्दुल्ला के मुस्लिमों के डरे होने के बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि महंगाई और बिजली जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने से ये सब किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर ईद के बाद बिजली व्यवस्था सुधरी तो उमर की बात सही हो जाएगी वरना शायद व्यवस्था में दिक्कत है. 

राजभर ने कहा कि सब हिंदूवादी हैं जो आपस मे मिले हुए हैं

शिवसेना के योगी की तारीफ़ पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सब हिंदूवादी हैं जो आपस मे मिले हुए हैं. राजभर ने कहा कि सिर्फ पिछड़े और दलित ही हिन्दू हैं, ब्राह्मण हिन्दू नहीं हैं. सपा के वरिष्ठ नेता आजम ख़ान की नाराज़गी की खबरों के बीच सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी आजम ख़ान से मिलने सीतापुर की जेल जाएंगे. उन्होंने आज़म खान की नाराज़गी की ख़बरों को ख़ारिज करते हुए कहा कि उन्होंने जेल प्रशासन से समय मांगा है. शिवपाल यादव की नाराज़गी को पारिवारिक मामला बताते हुए सब ठीक होने का दावा राजभर ने किया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने या फिर उनकी आवाज कम करवाए जाने का काम लगातार किया जा रहा है. प्रदेश भर में अब तक 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं. जबकि 58 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर की आवाज को तय मानकों के हिसाब से कम करवा दिया गया है. मंदिर हो या मस्जिद सभी धार्मिक स्थलों से प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर हटवाए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Yes Bank and DHFL Case: मुंबई और पुणे में बिल्डरों के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, उद्धव और पवार के बताए जाते हैं करीबी

Irfan Ka Cartoon: जेल के बाहर आजम खान का इंतज़ार करते दिखे शिवपाल, इरफान ने कार्टून में यूं ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget