एक्सप्लोरर

भगवान जगन्नाथ तो हमारे जैसे ही हैं, जानिए कैसे और कैसा है उनका परिवार

भगवान जगन्नाथ का रहन-सहन, उनका खान पान, उनके नाते रिश्तेदार सब कुछ आम इंसानों जैसा है. इसी हफ़्ते वे बीमारी से ठीक हुए हैं. पंद्रह दिनों तक उन्हें बुखार रहा.

पुरी: पुरी में भगवान जगन्नाथ हर साल रथ पर सवार होकर गुंडीचा मंदिर जाते हैं. मान्यता है कि भगवान खुद भक्तों को दर्शन देने मंदिर से बाहर निकलते हैं. इसे रथयात्रा के रूप में मनाया जाता है. लेकिन अगर आप उनके बारे में जानेंगे तो बस यही कहेंगे ‘अरे ये तो हमारे आपके जैसे हैं’. भगवान जगन्नाथ का रहन-सहन, उनका खान पान, उनके नाते रिश्तेदार सब कुछ आम इंसानों जैसा है. इसी हफ़्ते वे बीमारी से ठीक हुए हैं. पंद्रह दिनों तक उन्हें बुखार रहा. 28 जून को स्नान पूर्णिमा के दिन ही भगवान बीमार हो गए थे.

जगन्नाथ जी, उनके बडे भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को उस दिन 108 मटकों से नहलाया गया था. भगवान की सेवा और देख रेख के लिए पुरी मंदिर में शैवायत की परंपरा रही है. हर काम के लिए अलग क़िस्म के शैवायत हैं. जिन्हें निजोग कहते हैं. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में 36 निजोग हैं. बीमारी के दौरान भगवान का इलाज करने वाले शैवायत ‘वैद्य’ कहलाते हैं. इस समय सेवा करने वाले पुजारियों को ‘दैतापति’ कहते हैं.

भगवान जगन्नाथ का अपना परिवार है. बड़े भाई बलभद्र बाईं ओर सिंहासन पर बैठते हैं. बीच में छोटी बहन सुभद्रा और दाहिनी ओर ख़ुद जगन्नाथ जी. जगन्नाथ भगवान काले रंग के हैं. उनकी दो पत्नियाँ हैं- लक्ष्मी और सरस्वती. लक्ष्मी थोड़ी ग़ुस्से वाली और ईर्ष्यालु हैं. सरस्वती का स्वभाव बिलकुल अलग है. बलभद्र की पत्नी विमला हैं.

सोकर उठने के बाद भगवान जगन्नाथ सबसे पहले दांत साफ़ करते हैं. जिसे हम लोग ब्रश करना कहते हैं. जगन्नाथ जी का दांत साफ़ कराने वाले पुजारी मुखो पाखाल कहे जाते हैं. भगवान की मूर्ति लकड़ी की बनी हुई है. पानी पड़ने पर इसके ख़राब होने का ख़तरा रहता है. तो भगवान को एक अलग तरीक़े से नहलाया जाता है. उनके सामने आइना रख कर उसमें दिख रही छवि पर पानी डाल देते हैं. ऐसा करने वाले ‘दरपणिया’ कहलाते हैं.

भगवान के आस पास उनकी सुरक्षा में लगे शैवायतों को खूंटिया कहते हैं. जगन्नाथ जी हर दिन हमारे और आपकी तरह लंच और डिनर करते हैं. खाना बनाने वाले पुजारी रसई कहलाते हैं. मंदिर में एक किचेन बना है. हर दिन हज़ारों लोगों का खाना इसमें बनता है. चावल साफ करने और धोने के लिए भी शैवायत रहते हैं. जिन्हें चावलो बाछा कहते हैं. सब्ज़ी काटने वाले शैवायत पनिकी पटा कहलाते हैं.

घी बनाने और उसे बांटने के लिए भी मंदिर में पुजारी हैं. इन्हें रोसा निकप कहते हैं. भगवान जगन्नाथ संगीत के भी शौक़ीन हैं. बिना संगीत सुने वे सोने नहीं जाते हैं. एक ख़ास क़िस्म के शैवायत हर रात भगवान के लिए वीणा बजाते थे. जिन्हें बिनकारा कहा जाता है. अब ऐसे शैवायत बचे नहीं. ये प्रथा बंद हो गई है. इसी तरह से भगवान के दरबार में नृत्य करने वाली देवदासी की परंपरा भी अब ख़त्म हो गई है.

भगवान जगन्नाथ के घर परिवार में भी आम इंसान की तरह झगड़ा होता है. रूठना और मनाना होता है. जगन्नाथ जी अपने भाई और बहन के साथ गुंडीचा मंदिर चले जाते हैं. लेकिन पत्नी लक्ष्मी और सरस्वती को साथ नहीं ले जाते. इस बात पर लक्ष्मी को ग़ुस्सा आ जाता है. रथयात्रा के पांचवे दिन वे पालकी में सवार होकर जगन्नाथ जी से मिलने पहुंचती है. उन्हें ख़ूब भला बुरा कहती हैं.

बाहर खड़े उनके रथ में भी लक्ष्मी जी तोड़ फोड़ करती हैं. बारहवें दिन जब जगन्नाथ जी श्री मंदिर के अंदर जाने लगते हैं. तो उनकी पत्नी लक्ष्मी जी मंदिर का दरवाज़ा बंद कर देती हैं. भगवान जगन्नाथ उन्हें रसगुल्ला खिला कर मनाते हैं. तब उन्हें मंदिर जाने की इजाज़त मिलती हैं. भगवान जगन्नाथ की ऐसी कई कहानियां हैं, मान्यतायें हैं और रीति रिवाज हैं. इन सब को जान कर आप यही कहेंगे कि भगवान जगन्नाथ तो हमारे जैसे ही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget