एक्सप्लोरर

कोविड वैक्सीन की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में चली लंबी बहस, सरकार ने कहा- हर पहलू पर देंगे जवाब

प्रशांत भूषण की दलील थी कि सरकार ने वैक्सीन के सुरक्षित होने को लेकर कोई जानकारी लोगों के सामने नहीं रखी. इस बात का भी कोई प्रमाण नहीं है कि क्या वाकई स्वस्थ लोगों को इसे लगाने की ज़रूरत है.

देश में कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज लंबी बहस हुई. याचिकाकर्ता की तरफ से जिरह करते हुए जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने यह तक कहा कि उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है. भूषण की दलील थी कि सरकार ने वैक्सीन के सुरक्षित होने को लेकर कोई जानकारी लोगों के सामने नहीं रखी. इस बात का भी कोई प्रमाण नहीं है कि क्या वाकई स्वस्थ लोगों को इसे लगाने की ज़रूरत है. जवाब में सरकार ने कहा कि उसने वैक्सीन लगवाने को अनिवार्य नहीं बनाया है. याचिकाकर्ता की तरफ से दी गई सभी दलीलों का मंगलवार को विस्तृत जवाब दिया जाएगा. 

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तकनीकी सलाहकारों में से एक रह चुके जैकब पुलियल की तरफ से मामले में याचिका दाखिल की गई है. इसमें में यह कहा गया है कि कई राज्यों ने ऐसे नियम बना दिए हैं जिनके चलते कोरोना का टीका लगवाना अनिवार्य हो गया है. इन राज्यों में वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को कई तरह की सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है.

दुनिया के कई देशों में वैक्सीन की अनिवार्यता खत्म की गई है.न्यूज़ीलैंड के हाई कोर्ट ने पिछले दिनों ऐसा फैसला दिया है. याचिकाकर्ता के लिए पेश वकील प्रशांत भूषण ने अमेरिकी वकील रॉबर्ट एफ केनेडी, जूनियर की एक किताब का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि बड़ी दवा कंपनियां कई बार अपने फायदे के लिए अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय नीतियों को प्रभावित करती है.

भूषण की दलीलें थोड़ी देर सुनने के बाद जस्टिस एल नागेश्वर राव और बी आर गवई की बेंच ने कहा, "वैक्सीन सुरक्षित है या नहीं? यह एक वैज्ञानिक विषय है. हम इसके विशेषज्ञ नहीं हैं." इस पर भूषण ने कहा, "स्वस्थ लोगों को वैक्सीन की ज़रूरत नहीं है. कई रिपोर्ट में यह सामने आया है कि बच्चों के लिए कोरोना वायरस प्राणघातक नहीं है. लेकिन अब उन्हें भी वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही है."

भूषण ने कहा कि बच्चों को वैक्सीन लगाने से उनके हृदय पर असर पड़ने का अंदेशा हो सकता है. इस पर केंद्र सरकार के लिए पेश एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि भूषण एस्ट्रोजेनिका और दूसरे वैक्सीन की बात कर भ्रम पैदा कर रहे हैं. भारत मे बच्चों को कोवैक्सिन दिया जाएगा. यह पूरी तरह सुरक्षित है. प्रशांत भूषण ने यह दलील भी दी कि अगर किसी को वैक्सीन से कोई नुकसान होता है, तो इसे रिपोर्ट करने की सरल व्यवस्था बनाई जानी चाहिए.

आज की सुनवाई के अंत में ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि वह सभी पहलुओं का जवाब देंगी. टीका लगवाने योग्य व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य 96 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. अब इसमें दखल नहीं दिया जाना चाहिए. भाटी ने मज़किया लहज़े में कहा कि याचिकाकर्ता के वकील ने एक तो वैक्सीन नहीं लगवाया, उस पर कोर्ट में मास्क हटा कर बहस कर रहे हैं. सब को यहां से जल्दी निकल जाना चाहिए. भूषण ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें तो इस समय हल्का जुकाम भी है. लेकिन यह वह जुकाम नहीं है, जिसकी यहां चर्चा हो रही है. इन बातों पर मुस्कुराते हुए जजों ने सुनवाई मंगलवार, 8 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी.  

ये भी पढ़ें- रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन से जंग के बीच किया परमाणु हथियार का ज़िक्र, तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Ukraine Russia War: चारो ओर तबाही का मंजर, यूक्रेन छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी, 8 लाख 36 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget