एक्सप्लोरर

Monsoon Session 2023: दो दिन की नाराजगी के बाद आज लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर बैठेंगे अध्यक्ष ओम बिरला, जानें सांसदों ने कैसे मनाया

Parliament Monsoon Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों को अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा उनके लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च, है, सदन में मर्यादा कायम करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.

Om Birla News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार (3 अगस्त) को दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने उनसे मुलाकात कर सदन की जिम्मेदारी संभालने का अग्रह किया. विपक्ष के सभी सांसदों ने एक सुर में सदन को मर्यादा और आसन का सम्मान करने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से कहा कि सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने दिया जाए. सूत्रों के मुताबिक, दोपहर दो बजे से लोकसभा अध्यक्ष सदन के आसन पर बैठेंगे और कार्यवाही का संचालन करेंगे.

बुधवार (2 अगस्त) को ओम बिरला ने कहा था कि सदन में अनुशासन बहाल होने तक वह अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को अपने फैसले से अवगत करवाया था. मंगलवार को लोकसभा में हुई घटना के बाद से स्पीकर ओम बिरला नाराज थे.

1 अगस्त की घटना के बाद से नाराज लोकसभा अध्यक्ष
नाराजगी जाहिर करते हुए वह संसद भवन में मौजूद होते हुए भी अध्यक्ष के आसन पर नहीं बैठे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों को अपनी नाराजगी जाहिर की थी और कहा उनके लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च, है, सदन में मर्यादा कायम करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, लेकिन कुछ सदस्यों का व्यवहार सदन की उच्च परपराओं के विपरीत है.

नारेबाजी की गई और फाड़े गए पर्चे
1 अगस्त को लोकसभा में विपक्ष के नेता नारेबाजी करते हुए न सिर्फ वेल में आ गए गए थे बल्कि चेयर की तरफ पर्चे भी फेंके. ओम बिरला ने कहा कि दिल्ली सेवा बिल पेश करने के दौरान जिस तरह का हंगामा किया गया, एक भी बात नहीं सुनने दी, ऐसे सदन का कामकाज नहीं हो सकता. इसके बाद अगले दिन ओम बिरला लोकसभा में नहीं गए. 

दिल्ली सेवा बिल को लेकर हुआ हंगामा
राजधानी में अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादलों से जुड़ा दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा में पेश किया गया. सरकार ने जैसे ही बिल पेश किया और गृहमंत्री अमित शाह बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसकी वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विपक्षी गठबंधन INDIA भी आम आदमी पार्टी के साथ केंद्र के दिल्ली सेवा बिल का विरोध कर रहा है.

यह भी पढ़ें:
ज्ञानवापी पर इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा मुस्लिम पक्ष? हिंदू पक्ष भी दाखिल करेगा कैविएट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget