एक्सप्लोरर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- देश में कोई भी सरकार संविधान को खतरे में नहीं डाल सकती

आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन खास है. इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी. इस वजह से इस दिन को 'संविधान दिवस' के तौर पर मनाया जाता है.

नई दिल्ली: भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है. आज ही के दिन साल 1949 को भारत का संविधान तैयार हुआ था. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, 'देश का संविधान कभी खतरे में नहीं हो सकता. संविधान निर्माता आज भी मार्गदर्शन के रूप में है. देश में कोई भी सरकार आए, संविधान को खतरे में नहीं डाल सकती.'

ओम बिड़ला ने आगे कहा, इसी संविधान की वजह से हमारे 17 लोकसभा चुनाव में लगातार मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत बढ़ा है, जो लोकतंत्र के प्रति विश्वास है. संविधान की मूलभूमिका ही सहज रूप से लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है.

लोकसभा में संसद सत्र के दौरान समय समय पर हुए हंगामे पर भी ओम बिड़ला ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, 'सदन गरिमापूर्ण तरीके से चलना चाहिए. हमें संतुलित तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए और सभी मान्य सदस्यों का मर्यादित आचरण होना चाहिए.'

आजादी के 75 साल पूरे होने पर क्या खास होगा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि आजादी का 75वां साल उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. ये लोकतंत्र का उत्सव भी होगा और सरकार की तरफ से भी कई कार्यक्रम होंगे. तब तक देश की नई संसद का निर्माण भी हो जाएगा.

कोरोना महामारी पर लोकसभा अध्यक्ष ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, "महामारी के दौरान हमने संसद में कंट्रोल रूम बना रखे हैं. ताकि संकट के समय हम अपने सामाजिक दायित्वों को भी निभा सके. पहली बार लोकसभा और विधानमंडल में कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके अलावा कोरोना के विषय पर संसद में काफी चर्चा भी की गई है. मुझे आशा है आगे भी सभी सांसद अपने संवेधानिक दायित्वों को निभाएंगे."

बता दें, भारत में दो साल 11 महीने और 18 दिन की लंबी मेहनत के बाद संविधान तैयार किया गया था. भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को हर क्षेत्र में समानता का अधिकार देता है. साल 1950 में 26 जनवरी के दिन इसे लागू किया गया था.

ये भी पढ़ें- Constitution Day 2020: भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान, जानें खास बातें

कोरोना पर केंद्र की नई गाइडलाइन क्या है?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget